इस इलाके में लगी भयंकर आग, 7 दुकानें और 2 घर जलकर खाक

दरभंगाः एनएच-27 लूप लाइन के किनारे आग लगने का मामला सामने आया है। आग इतनी तेज थी कि 7 दुकानें और 2 घर जलकर खाक हो गए। घटना शुक्रवार रात करीब 1:30 बजे की बताई जा रही है। झोपड़ियों में बनी दुकानों और घरों में लोग सो रहे थे। अचानक आग की लपटें उठीं। लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग काफी ज्यादा फैल चुकी थी। स्थानीय लोगों ने जान जोखिम में डालकर झोपड़ी में सो रहे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गनीमत रही कि घर और दुकानों में रखे गैस सिलेंडर आग की चपेट में नहीं आए। वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

पीड़ितों का आरोप है कि अगर बाजार समिति से समय पर पानी मिल जाता, तो आग पर जल्दी काबू पाया जा सकता था। समिति के पास 24 घंटे पानी उपलब्ध रहता है, लेकिन आग लगने के वक्त पानी नहीं दिया गया। इससे आग की लपटें और तेज हो गईं। स्थानीय गुलशन ने बताया कि आग लगने के वक्त सभी लोग सो रहे थे। पास में कबाड़े, बिरयानी होटल और मुर्गा की दुकान भी थी। आग में मुर्गे भी जलकर मर गए। फायर ब्रिगेड को फोन किया गया। गाड़ी आई, लेकिन आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जा सका। पांच मिनट में पूरी दुकान जलकर राख हो गई।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img