Punjab News: पेट्रोल डलवाकर कर्मी को घसीट ले गया कार चालक, देखें CCTV

पेट्रोल पंप मशीन की पाइप भी साथ ले गए कार सवार

मोहालीः जिले में पेट्रोल पंप पर कार चालकों का कारनाम सामने आया है। जहां सफेद रंग में सवार कार चालकों ने पंप से पेट्रोल डलवाया और मौके से फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता हैकि कार चालकों ने पंप के कर्मी को टैंकी फुल करने के लिए कहा। पंप का कर्मी पेट्रोल डाल ही रहा था कि कार चालकों ने गाड़ी भगा ली। इस दौरान कार चालक पेट्रोल की पाईप सहित पंप कर्मी को कुछ दूरी तक घसीट कर ले गए। वहीं अन्य कर्मी ने कार चालक पर पत्थर भी मारा, लेकिन कार सवार मौके से फरार हो गए। गाड़ी का नंबर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। जिसमें साफ दिखा रहा है कि पीबी 10 सीएल 2552 गाड़ी में सवार नौजवान आए थे। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि पेट्रोल पंप की मशीन की पाइप भी कार चालक साथ ले गए। इस दौरान जब अन्य कर्मियों द्वारा कार का पीछा करने की कोशिश की तो कार चालक फिल्मी स्टाइल में मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पहले भी इसी पंप पर 3 से 4 बार ऐसी घटना हो चुकी है। वहीं पंप कर्मी ने बताया कि रात को गाड़ी में आए नौजवानों ने कहा कि गाड़ी का टैंक फुल कर दिया। इस दौरान जब उनसे पूछा कि पेमेंट ऑनलाइन करोंगे या कैश करोंगे। इस दौरान कार चालक ने कहा कि वह कैश पेमेंट करेंगे, लेकिन अचानक कहा कि वह ऑनलाइन पेमेंट करेंगे। जिसके बाद 2 बार ऑनलाइन पेमेेंट करने की कोशिश की, लेकिन पेमेंट नहीं हुई। जिसके बाद उसे शक हुआ तो उसने अपने कर्मी को मौके पर बुला लिया। जिसके बाद उसके साथी ने कार चालक को बाहर आने के लिए कहा तो कार चालक ने गाड़ी भगा ली। इस दौरान पंप की नोजल भी साथ ही ले गए। घटना में कर्मी को चोटे आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पुलिस अधिकारी ने कहाकि देर रात सफेद रंग की गाड़ी में कार चालक टैंकी फुल करवाने के लिए आए थे। घटना देर रात 1 बजे की है, जिसके बाद कार चालक पैसे दिए बिना फिल्मी स्टाइल में गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गए। इस घटना में एक कर्मी घायल हो गया, जिसका अस्पताल मेें उपचार चल रहा है। पुलिस का कहना है कि गाड़ी का नंबर नोट कर लिया है। पीड़ितों के बयानों पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img