Punjab News: विवादों में घिरे चौंकी इंचार्ज के खिलाफ SSP ने लिया एक्शन, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले में वर्तमान पुलिस चौकी के इंचार्ज के खिलाफ एसएसपी ने सख्त एकशन लिया है। दरअसल, चौकी इंचार्ज पर शिकायत देने आए आदमी के साथ गलत व्यवहार करने और दोनों में काफी तकरार हो गई। जिसके चलते एसएसपी अमनीत कौंडल ने विवादों में घिरे चौंकी इंचार्ज मनजीत सिंह का तबादला कर दिया। इस दौरान चौंकी इंचार्ज के खिलाफ मामले को लेकर एसएसपी द्वारा जांच शुरू कर दी गई है।

मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी हरबंस सिंह ने कहा कि बीते दिन ऑटो और मोटरसाइकिल में टक्कर होने की घटना सामने आई थी। इस घटना में बाइक का थोड़ा नुकसान हुआ था और बाइक चालक को चोटें आई थी। जिसके बाद बाइक चालक थाने में शिकायत देने के लिए आया था। इस मामले को लेकर अमनदीप सिंह पुलिस थाने शिकायत देने पहुंचे।

जहां अमनदीप सिंह ने आरोप लगाए है कि उसके साथ वर्तमान पुलिस थाने के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बुरा व्यवहार किया और घटना को लेकर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद अमनदीप सिंह ने इस रोष में पुलिस चौंकी के बाहर धरना लगा लिया। डीएसपी ने कहाकि अमनदीप का मामला एसएसपी के ध्यान में लाया गया। जिसके बाद एसएसपी ने चौंकी इंचार्ज का तबादला कर दिया है और इस मामले में जांच के आदेश जारी कर दिए है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...