दर्दनाक हादसा : अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिरी गाड़ी, 5 की मौत

नई दिल्ली : जिला मंडी में रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ, जब आईआईटी मंडी के पास एक गाड़ी अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हुआ है। पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाही शुरु कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पंजाब नंबर की एक गाड़ी (PB 02 EG 4543) में छह लोग सवार थे और वह आईआईटी मंडी की ओर जा रही थी।
वाहन हाल ही में बने एक पुल पर चढ़ा, जिसका उद्घाटन अभी नहीं हुआ था। पुल की ढलान तेज होने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका, जिससे गाड़ी रेलिंग से टकराकर नीचे जा गिरी। अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। बताया जा रहा है कि ये सब्जी की सप्लाई लेने के लिए कुल्लू की और जा रहे थे। एसएचओ ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है तथा दुर्घटना के कारणों की गहनता से जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...