Punjab News : तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 2 घायल

Written by

in

फाजिल्का : तेज रफ्तार की वजह से हादसा होने का मामला सामने आया है। यह हादसा जिले के अबोहर में शनिवार देर रात को हुआ। इस हादसे में दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान गुरशविंदर सिंह निवासी रामपुरा नारायण पुरा  और मनप्रीत सिंह निवासी भीटीवाला ​​​के तौर पर हुई है। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी तेज रफ्तार से सीतो की तरफ से आ रही ​​​​​​​थी। तभी गाड़ी अचानक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे झाड़ियों में जा घुसी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि कार में गुरशविंदर सिंह और मनप्रीत सिंह​​​​​​​ सवार थे। टक्कर के बाद दोनों घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में कार की अधिक गति हादसे का कारण सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *