डेली संवाद, गुरदासपुर। Fraud Travel Agent: पंजाब (Punjab) में विदेश भेजने के नाम पर फ्रॉड करने के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। आए दिन फर्जी ट्रैवल एजेंटों द्वारा विदेश भेजने का झांसा देकर उनसे लाखों रुपए ठग लेते है। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक पंजाब (Punjab) के जिला गुरदासपुर (Gurdaspur) के थाना तिब्बड़ क्षेत्र में पुलिस ने विदेश में रोजगार दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने वाले दो आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीड़ित युवक ने बताया कि उसने विदेश जाने और वहां काम करने के नाम पर कुल 12 लाख 80 हजार रुपये आरोपितों को दे दिए, लेकिन उसे विदेश नहीं भेजा गया। दरअसल तिब्बड़ निवासी मनजिंदर सिंह विदेश जाकर कमाना चाहता था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
इसी दौरान उसकी मुलाकात कुछ व्यक्तियों से हुई, जिन्होंने उसे स्पेन (Spain) भेजने और वहां नौकरी दिलाने का भरोसा दिया। आरोप है कि दोनों आरोपितों ने खुद को भरोसेमंद बताकर किश्तों में बड़ी रकम ली। जब पीड़ित ने पैसे वापस मांगना शुरू किया, तो आरोपित लगातार टालमटोल करने लगे और बाद में फोन उठाना भी बंद कर दिया।

थाना तिब्बड़ पुलिस ने जांच के बाद अमृतसर के मोहनी पार्क निवासी मुनीष कुमार और मजीठा रोड स्थित दशमेश एवेन्यू निवासी आनंददीप सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।
