डेली संवाद, अमृतसर। Kapil Sharma House Firing: Punjab News: मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के घर के बाहर फायरिंग करने की घटना सामने आ रही है। खबर है कि कॉमेडियन कपिल शर्मा के अमृतसर स्थित घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक कॉमेडियन कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के अमृतसर के पॉश इलाके हॉली सिटी वाले घर के बाहर फायरिंग हुई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि बदमाश बाइक पर आए थे।
घर के बाहर 2 राउंड फायर
इस दौरान उन्होंने कपिल शर्मा के घर के बाहर 2 राउंड फायर किए। घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गए। फायरिंग का पता चलते ही पुलिस टीमें उनके घर पहुंची। पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह के जानी नुकसान नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
