Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ मामले में पर्चा दर्ज, SSP Virk का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव नंगल में दूसरी बार शरारती अनंसरों द्वारा बाबा साहिब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। वहीं घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है, जिसमें व्यक्ति द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर स्प्रे किया जा रहा है। वहीं दूसरी ओर सरकारी स्कूल की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे गए। इस घटना को लेकर एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क का बयान सामने आया है। एसएसपी ने कहा कि देर रात शरारती अनंसर द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा से छेड़छाड़ की गई। उन्होंने कहा कि यूएसए में बैठे आतंकी गुरपतवंत पन्नू द्वारा एक वीडियो भी जारी की गई है।

ऐसे में पन्नू और घटना को अंजाम देने वाले उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि डिफेसमेंट और यूआपा सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली गई है। उन्होंने कहा कि पंजाब में आपसी भाईचारे में मतभेद डालने की कोशिश की जा रही है। एसएसपी ने कहा कि लगातार पन्नू द्वारा घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर पन्नू इन हरकतों से बाज नहीं आया तो एक दिन उसको भी गिरफ्तार करके सलाखों के पीछे डाला जाएगा।

बता दें कि देर रात शरारती अनंसरों द्वारा डॉ. बाबा साहिब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की गई। इस घटना को लेकर लोगों में भारी रोष पाया जा रहा है। दरअसल, अज्ञात लोगों ने मूर्ति पर काली स्प्रे कर दी और साथ ही पास के सरकारी स्कूल पर ‘सिख फॉर जस्टिस’ के नारे भी लिखे गए। वहीं घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें टोपी पहने और मुंह ढककर व्यक्ति बाबा साहेब की प्रतिमा पर स्प्रे करता हुआ दिखाई दे रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए है और मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...