AmritsarJalandhar आ रही सवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई...

Jalandhar आ रही सवारियों से भरी बस हुई हादसे का शिकार, कई घायल, देखें वीडियो

अमृतसरः अमृतसर से जालंधर आ रही सवारियों से भरी बस हादसे का शिकार हो गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना ब्यास के पास हुई है। घटना के दौरान बस में 35 सवारियां मौजूद थी। वहीं हादसे में 20 लोग घायल हो गए। घटना के दौरान बस में मौजूद सवारियों में चीख पुकार मच गई। इस घटना में बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना में घायल लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं घटना की सूचना स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को सड़क से हटवाकर जाम को खुलवाया।

वहीं हादसे में घायल महिला ने कहा कि शहीदा साहिब से माथा टेककर वह वापिस जालंधर लौट रहे थे। इस दौरान बस के आगे अचानक गाड़ी आ गई। इस दौरान बस चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी और बस हादसे का शिकार हो गई। वहीं अन्य लुधियाना जाने वाली महिला ने कहाकि बस के आगे ट्रक और कार ने अचानक ब्रेक लगा दी, जिसके चलते बस चालक ने भी ब्रेक लगाई लेकिन ट्रक के साथ टक्कर होने से कई सवारियां घायल हुई।

घटना में महिला के चेहरे पर चोट लगने से टांके लगे है। वहीं बस चालक ने कहा कि अमृतसर से जालंधर जा रहे थे। इस दौरान तूड़ी वाले ट्रक ने ब्रेक लगा दी। जिसके चलते जब उसने ब्रेक लगाई तो टक्कर होने से बस की टक्कर हो गई। हादसे में 20 सवारियां घायल हो गई।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...