Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By k.roshan257

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By k.roshan257

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By k.roshan257
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By k.roshan257

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By k.roshan257

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By k.roshan257

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By k.roshan257

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By k.roshan257
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By k.roshan257

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By k.roshan257

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By k.roshan257

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By k.roshan257

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
    • Travel
    • Technology
    • World
Reading: UP News: मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम लखनऊ की 342 परियोजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण, स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ से संबंधित पुस्तिका का किया विमोचन
Share
  • 🔥
  • पंजाब|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश|ब्रेकिंग न्यूज़
  • एजुकेशन|ब्रेकिंग न्यूज़
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हरियाणा
  • ब्रेकिंग न्यूज़|राजनीति
  • ब्रेकिंग न्यूज़|हिमाचल प्रदेश
  • दिल्ली|ब्रेकिंग न्यूज़
  • उत्तराखंड|ब्रेकिंग न्यूज़
  • जम्मू-कश्मीर|ब्रेकिंग न्यूज़
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
  • Travel
  • Opinion
  • Politics
  • Health
  • Technology
  • World
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
    • Opinion
    • Politics
    • Technology
    • Travel
    • Health
    • World
Have an existing account? Sign In
Follow US
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मुख्यमंत्री योगी ने नगर निगम लखनऊ की 342 परियोजनाओं का किया शिलान्यास/लोकार्पण, स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ से संबंधित पुस्तिका का किया विमोचन

Mahabir
Last updated: May 26, 2026 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, लखनऊ। UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि जनता ने पहली बार सभी 17 नगर निगमों में मेयर की सीट भाजपा की झोली में डालीं। सभी नगर निगमों में भाजपा का बोर्ड बना। इसका परिणाम रहा कि नगर निगम ने 3 वर्ष में कुछ प्रतिमान भी स्थापित किए, विकास व स्वच्छता का मॉडल दिया।

Contents
  • विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का
  • स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी
  • सीएम ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दिया उदाहरण
  • गरीब, युवा, महिला व किसान को केंद्र में रखा
  • नकारात्मक राजनीति करने वालों को दिया जवाब
  • देश को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास अस्वस्थ मानसिकता
  • जरूरत के अनुसार ही करें बिजली की खपत
  • अफवाह फैलाने वाले देश के हितैषी नहीं
  • डबल इंजन सरकार हर समस्या का समाधान निकालेगी
  • नागरिक समस्याओं के समाधान का प्लेटफॉर्म है नगर निगम
  • सीएम ने विकास मॉडल के लिए मांगा सभी का साथ

विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का

हमें पिछली सरकारों के पापों के गड्ढों को भरने, भ्रष्टाचार के कूड़े को साफ करने में समय भी लगा। विकास पर खर्च होने वाला पैसा जनता का है। इसे मुख्यमंत्री या मंत्री नहीं दे रहे, बल्कि केवल उसका उचित नियोजन कर रहे हैं। जनता का पैसा जनहित में ही खर्च होगा। यही पीएम मोदी जी का विजन है, प्रेरणा है।

मुख्यमंत्री ने नगर निगम में महापौर के कार्यकाल के तीन वर्ष पूर्ण होने पर मंगलवार को लखनऊवासियों को विकास की सौगात दी। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने 413 करोड़ की 342 परियोजनाओं का शिलान्यास/लोकार्पण किया और स्वच्छ-सुंदर-समर्थ लखनऊ से संबंधित पुस्तिका का विमोचन किया। इस दौरान लघु फिल्म भी दिखाई गई। सीएम ने सभी 17 नगर निगमों के महापौर, 200 नगर पालिका परिषद, 545 नगर पंचायतों के चेयरमैन तथा लगभग 14000 पार्षदों को तीन वर्ष का कार्यकाल संपन्न होने पर शुभकामनाएं दीं।

CM Yogi Adityanath
CM Yogi Adityanath

स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी

सीएम योगी ने कहा कि स्वच्छता रैंकिंग में लखनऊ नगर निगम को देश में तीसरा स्थान मिला, इसे पहले स्थान पर लाना है। यह केवल महापौर, पार्षद या सफाई कर्मचारी की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि यह हर नागरिक की जिम्मेदारी है। घर का कूड़ा कूड़ेदान में ही फेंकें, गीला-सूखा कूड़ा अलग करें। सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें। नालियों में कूड़ा न फेंकें और सरकारी संपत्तियों का नुकसान भी न करें।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

लोग कहते हैं कि लखनऊ बहुत साफ-सुथरा है, जब सरकार की कार्यपद्धति साफ-सुथरी होती है तो ऐसा ही होता है। मंत्री, महापौर, पार्षद, पूरी कार्यकारिणी, अधिकारी, सुपरवाइजर तथा सफाई कर्मचारी, सब जुटते हैं तो स्वच्छता दिखाई देती है। सीएम ने ढाई करोड़ की कार से आकर गमला चोरी करने वालों पर कटाक्ष किया और कहा कि सभी जगहों पर सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। 45 रुपये का गमला खरीद लेते तो सम्मान भी बना रहता और शहर भी सुंदर दिखता।

सीएम ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का दिया उदाहरण

सीएम योगी ने राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उदाहरण दिया और कहा कि जहां 30 वर्षों से कूड़ा डंप होता था, वह अब बेहतरीन स्थल है। वहां डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमाएं स्थापित की गईं।

सीएम ने तीनों महापुरुषों के व्यक्तित्व व राष्ट्र के लिए योगदान का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल ही नहीं, ग्रीन कॉरिडोर व मेट्रो समेत हर प्रकार की जन-सुविधाएं हैं।

Haryana News: किसानों को मिलेगी ट्रैक्टर पर सब्सिडी, जल्द करें आवेदन

गरीब, युवा, महिला व किसान को केंद्र में रखा

सीएम ने कहा कि 2017 से पहले सपा सरकार में गरीब के लिए मकान स्वीकृत नहीं हुए। उनकी योजनाएं गरीबों, नौजवानों के लिए नहीं थीं। हमने चेहरा, जाति, क्षेत्र, मत-मजहब देखे बिना देश की चार जातियों (गरीब, युवा, महिला व किसान) को केंद्र में रखकर काम किया। शहरी-ग्रामीण क्षेत्र में 65 लाख से अधिक गरीबों को आवास उपलब्ध कराए।

पहले की सरकारें परिवार के लिए सोचती थीं, इसलिए फेल थीं। सपा के गुंडे महिला सुरक्षा के लिए सबसे बड़ा खतरा थे। सपा सरकार में शासन की योजनाओं का लाभ चुनिंदा परिवारों को मिलता था, जबकि मोदी जी ने देशवासियों, डबल इंजन सरकार ने 25 करोड़ प्रदेशवासियों और नगर निगम ने पूरे क्षेत्र को अपना परिवार माना।

नकारात्मक राजनीति करने वालों को दिया जवाब

सीएम ने लखनऊ को प्रदेश का सबसे बड़ा महानगर व नगर निगम बताते हुए कहा कि जितना बड़ा दायित्व होगा, उतनी बड़ी चुनौतियां भी होंगी, लेकिन लखनऊ व प्रदेश चुनौतियों का बखूबी सामना कर रहा है। सीएम ने नकारात्मक राजनीति करने और सकारात्मक पहल पर अंगुली उठाने वालों को जवाब देते हुए कहा कि तीन वर्ष में नगर निगम, 9 वर्ष में प्रदेश और 12 वर्ष में पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास के कार्यक्रम नए प्रतिमान से बढ़ाए गए।

नगर निकाय, प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा सरकार ने कुछ नया करके दिखाया है। हमारे शहर ‘ईज ऑफ लिविंग’ की दृष्टि से स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित हैं। लखनऊ नगर निगम ने गत वर्ष 200 करोड़ से अधिक का बांड जारी किया था, जबकि 2017 के पहले यहां के बांड की कीमत 25 करोड़ भी नहीं थी।

देश को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास अस्वस्थ मानसिकता

सीएम योगी ने कहा कि ऊर्जा संकट वैश्विक बन चुका है। अमेरिका-ईरान युद्ध के कारण सप्लाई लाइन बाधित हुई है। दुनिया के तमाम क्षेत्रों में तेल की कीमतें आसमान छू रही हैं। जिस अमेरिका के पास अपने ऊर्जा के क्षेत्र हैं, वहां पेट्रोलियम पदार्थ के दाम दोगुने से अधिक हुए हैं।

महंगाई चरम पर है, लेकिन पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में लगातार इसे नियंत्रित किया गया है। पेट्रोलियम उत्पादों के दाम दुनिया में बढ़ेंगे, सप्लाई चेन बाधित होगी तो उसका असर यहां भी पड़ेगा, लेकिन संकट के समय देश के साथ खड़े होने के बजाय देश को कटघरे में खड़ा करने का प्रयास अस्वस्थ मानसिकता का पर्याय है।

जरूरत के अनुसार ही करें बिजली की खपत

सीएम योगी ने कहा कि गर्मी एकाएक बढ़ने से तमाम थर्मल पावर प्लांट ने अचानक शटडाउन ले लिया। उत्पादन पर असर पड़ा। 2017 तक यूपी में पीक पावर की सप्लाई 15-16 हजार मेगावाट रहती थी, आज यह 32-33 हजार मेगावाट पहुंच गई है। उस समय 6 हजार मेगावाट उत्पादन था, जबकि आज 13 हजार मेगावाट बिजली का उत्पादन हो रहा है।

रिन्युवल एनर्जी का उत्पादन लगभग 10 हजार मेगावाट तक बढ़ा है, लेकिन हमारी आवश्यकता 33-35 हजार मेगावाट है। एलपीजी संकट को देखते हुए लोग खाना पकाने में इलेक्ट्रिक हीटर का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। देश की समस्या हर किसी की समस्या है। किसी के बहकावे में न आएं। जितनी आवश्यकता है, उतनी ही बिजली खपत करें।

अफवाह फैलाने वाले देश के हितैषी नहीं

सीएम ने कहा कि अफवाह फैलाने वाले देश के हितैषी नहीं हैं। जब ये सत्ता में रहे तो आमजन के हित में कार्य नहीं किया। महिला, किसान, गरीब, युवा के हक पर डकैती डाली।

सीएम ने पिछले 9 साल की विकास योजनाओं, लाभार्थियों, सरकारी नौकरियों व रोजगार पाने वाले युवाओं की संख्या गिनाई। उन्होंने कहा कि यह काम सपा, बसपा व कांग्रेस ने क्यों नहीं किया, क्योंकि उनके एजेंडे में सिर्फ परिवार और भाई-भतीजावाद था। हमने सभी के हितों के लिए कार्य किया, इसलिए हम सफल और वे फेल हैं।

डबल इंजन सरकार हर समस्या का समाधान निकालेगी

सीएम ने कहा कि हम अपने नागरिक दायित्वों का निर्वहन करें, चुनौतियों का सामना करें और विपक्ष के नैरेटिव को न मानें। ऊर्जा संकट पर अंगुली वही उठा रहे हैं, जिनके समय में लोग बिजली के तारों पर कपड़ा सुखाते थे। सपा के समय में बिजली नहीं आती थी, अब तो पूरी बिजली दी जा रही है।

विभाग कार्य कर रहा है। मैंने भी समीक्षा बैठक ली है। हर नागरिक पावर कॉरपोरेशन के साथ खड़े होकर संकट का सामना करने में सहयोग करे। आलोचना से काम नहीं चलेगा, बल्कि संबल दें। डबल इंजन सरकार हर समस्या का समाधान निकालेगी।

नागरिक समस्याओं के समाधान का प्लेटफॉर्म है नगर निगम

सीएम ने कहा कि नगर निगम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्लेटफॉर्म है। 100 साल बाद नगर निगम का भव्य भवन बन रहा है। मॉडल गोशाला बन रही है, जहां गोसंरक्षण, सीएनजी निर्माण, कंपोस्ट, प्राकृतिक खेती व हर वेस्ट को वेल्थ में बदलने का भी उदाहरण प्रस्तुत होगा। नगर निगम का इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बेहतर कार्य कर रहा है।

यह ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वच्छता, विकास की एक्टिविटी देखने के लिए अच्छा प्लेटफॉर्म है। आने वाले समय में सीएम ग्रिड योजना देश में मॉडल होगी। पहले एक घंटे की बारिश में नगरीय क्षेत्र जल प्लावित हो जाते थे, लेकिन स्टॉर्मवाटर की समस्या के समाधान के लिए नगर निगम व नगर विकास विभाग ने बेहतरीन योजना बनाई है। लखनऊ में 10 हजार लोगों के लिए कन्वेंशन सेंटर की स्वीकृति दी गई है, इसका टेंडर हो गया है।

सीएम ने विकास मॉडल के लिए मांगा सभी का साथ

सीएम ने कहा कि बहुत सारे मॉडल खड़े होने जा रहे हैं। इसे सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए जनप्रतिनिधियों व लखनऊवासियों का योगदान मिलना चाहिए। विकास योजनाओं में बैरियर बनने के बजाय सकारात्मक सहयोग से नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करेंगे तो भावी पीढ़ी धन्यवाद देगी। नगरीय निकायों में विस्तार-सुविधाएं जितनी अच्छी होगी, वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी को प्राप्त करने की दिशा में प्रदेश उतनी ही तेजी से बढ़ेगा।

इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। समारोह में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नगर विकास मंत्री एके शर्मा, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, राज्यसभा सांसद ब्रजलाल, विधायक ओपी श्रीवास्तव, योगेश शुक्ल, विधान परिषद सदस्य लालजी प्रसाद निर्मल, मुकेश शर्मा, भाजपा नेता सुनील भराला आदि उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पर्यावरण संरक्षण रैली: लुधियाना के साइकिल चालकों द्वारा विशेष पहल
Next Article Jalandhar News: डिपो होल्डर्स की समस्याओं को लेकर गंभीर दिखे कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत, जल्द समाधान का दिया भरोसा
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

UP News: अहिंसा सर्वोच्च धर्म, लेकिन देश-समाज की सुरक्षा के लिए खतरा पैदा करने वालों के प्रति अपनानी पड़ेगी हिंसा: मुख्यमंत्री

By Mahabir
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: मानसून सीजन में जनसहभागिता से 35 करोड़ पौधरोपण करेगी योगी सरकार

By Mahabir

UP News: पार्किंग का ठेका दिलाने के नाम पर 3 लाख रुपए घूस लेते पकड़े गया ये नेता, दफ्तर में मचा हड़कंप

By Mahabir
उत्तर प्रदेश|ब्रेकिंग न्यूज़

UP News: निर्माणाधीन पुल का स्लैब गिरा, 6 मजदूरों की मौत, कई घायल, बचाव कार्य जारी

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • World
  • Opinion
  • Politics
  • Tech
  • Health
  • Travel
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.