डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) के लिए रेल और स्वच्छ ऊर्जा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि सामने आई है। देश की पहली हाइड्रोजन आधारित डेमू ट्रेन को हरियाणा को दिए जाने के निर्णय पर सीएम नायब सैनी (Nayab Singh Saini) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और केंद्र सरकार का आभार व्यक्त किया है।
रेलवे द्वारा जींद (Jind) से सोनीपत (Sonipat) के बीच 10 कोच वाली इस हाइड्रोजन डेमू ट्रेन को संचालन की मंजूरी दिए जाने के बाद राज्य में उत्साह का माहौल है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हरियाणा (Haryana) लगातार विकास और रेल इंफ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने कहा कि यह परियोजना भविष्य की जरूरतों को देखते हुए एक मील का पत्थर साबित होगी और राज्य में पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को नई दिशा देगी। यह परियोजना हरियाणा (Haryana) के लिए न केवल तकनीकी प्रगति का संकेत है, बल्कि देश में हरित ऊर्जा आधारित परिवहन प्रणाली के विस्तार की दिशा में भी एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
