डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar Online Sex Racket Busted: जालंधर के ऋषि नगर कॉलोनी में ऑनलाइन देह व्यापार के नाम पर एक युवक से कथित ब्लैकमेलिंग और ठगी का मामला सामने आया है। युवक अभिजीत ने आरोप लगाया है कि एक लड़की ने उससे दो बार में कुल 15 हजार रुपये वसूल लिए और तीसरी बार पैसे मांगने घर पहुंच गई, जिसके बाद मामला तूल पकड़ गया और पुलिस को सूचना देनी पड़ी।
जानकारी के अनुसार, अभिजीत ने बताया कि उसके एक दोस्त ने ऑनलाइन माध्यम से एक लड़की को बुलाया था। पहली मुलाकात में लड़की ने 7,500 रुपये लिए और वहां से चली गई। इसके दो दिन बाद वही लड़की दोबारा युवक के घर पहुंची और कथित तौर पर पुलिस बुलाने की धमकी देकर फिर से 7,500 रुपये वसूल लिए। युवक का दावा है कि उसके पास ऑनलाइन पेमेंट के सबूत भी मौजूद हैं।
लड़की ने किया हंगामा
घटना तब और बढ़ गई जब बुधवार दोपहर लड़की तीसरी बार अभिजीत के घर पहुंची और वहां हंगामा करने लगी। युवक के अनुसार, उसने पहले ही दो बार पैसे देकर मामले को शांत करने की कोशिश की थी, लेकिन तीसरी बार स्थिति बिगड़ गई। इसके बाद उसने लड़की को पकड़कर 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं, दूसरी ओर लड़की ने आरोपों से इनकार किया है। उसका कहना है कि उसे युवक ने खुद घर पर बुलाया था और उसे पहले पैसे नहीं दिए गए। दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के चलते मामला उलझ गया है।
पुलिस ने किया काबू
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। थाना प्रभारी के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों की जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि मामला ब्लैकमेलिंग का है या किसी अन्य विवाद से जुड़ा है।
