डेली संवाद, झारखंड। Sex Racket Busted: एक किराए के घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के मुताबिक झारखंड (Jharkhand) के गिरिडीह जिले के पचम्बा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक किराए के घर में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पुलिस ने वहां से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
बताया जा रहा है कि महिला द्वारा एक धंधे को संचालित किया जा रहा था जिसको पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला द्वारा दो जुड़वा बहनों से जबरन देह व्यापार करवाया जाता था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
मिली जानकारी मुताबिक महिला गिरिडीह में किराए के मकान में रहकर इस धंधे को चलाती थी। वहीं आसपास के लोगों को भनक लगते ही वह अपना ठिकाना बदल लेती थी। मामले की सूचना पचम्बा थाना प्रभारी को फोन के माध्यम से मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरू की गई।
