डेली संवाद, केन्या। School Fire: इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गर्ल्स हॉस्टल में भयानक आग लग गई है जिसमें 16 छात्राओं की मौत और कई घायल हो गई है जिनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
मिली जानकारी के मुताबिक केन्या (Kenya) के नकुरु काउंटी स्थित गिलगिल के उतुमिशी गर्ल्स अकादमी के हॉस्टल में भयानक आग लग गई है। इस आग में 16 छात्राओं की मौत हो गई है और 79 घायल हो गई है जिनको उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

बचाव और राहत कार्य शुरू
बताया जा रहा है कि इस स्कूल में 800 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती है। आग लगने की सूचना मिलते ही आपातकालीन सेवाएं, एम्बुलेंस टीमें और मनोवैज्ञानिक सहायता कर्मी मौके पर पहुंच गए। बचाव और राहत अभियान तुरंत शुरू किया गया, जबकि प्रशासन ने पूरे परिसर को अपने नियंत्रण में ले लिया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
वहीं अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम आग लगने के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। इसके साथ ही केन्या के राष्ट्रपति विलियम रूटो ने हादसे पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना जताई है।
