Punjab News: नौजवान को धमकाने के मामले में SHO पर गिरी गाज, किया लाइन हाज़र, देखें वीडियो

बठिंडाः जिले के गांव भाई बखतौड़ में नौजवान को धमकाने के मामले में थाना कोट फत्ता के एसएचओ मनीष कुमार के खिलाफ एसएसपी अमनीत कौंडल द्वारा कार्रवाई की गई है। मिली जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी को लाइन हाज़र कर दिया गया है। दरअसल, पिछले दिनों गांव में बिक रहे नशे को लेकर गुस्सा व्यक्त करते हुए नौजवान लखवीर सिंह द्वारा गांव विकाऊ का पोस्टर लगाए गए थे।

पोस्टर लगाने के मामले में नौजवान पर एसएचओ मनीष कुमार द्वारा धमकाने के आरोप लगे थे। देर शाम नौजवान ने सोशल मीडिया पर वीडियो भी डालकर बठिंडा पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। इस मामले का सख्त नोटिस लेते हुए एसएसपी अमनीत कौंडल ने एसएचओ मनीष कुमार को तुरंत प्रभाव से लाइन हाज़र करने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि नौजवान ने वीडियो वायरल करके थाना कोट फत्ता के एसएचओ पर रिश्वत लेने और डराने-धमकाने के गंभीर आरोप लगाए है। वीडियो में व्यक्ति 4 माह की बच्ची को साथ लेकर कह रहा है कि एसएचओ मनीष कुमार उसे कह रहा है कि वह फेम के लिए कर रहा है।

व्यक्ति ने कहा कि गांव में थाना प्रभारी ने आकर उसे धमकी देकर कहा कि वह डोप टेस्ट करवा दूंगा, पर्चा दर्जा करवा देंगा। पीड़ित ने कहा कि वह भी पूर्व फौजी का बेटा है। व्यक्ति ने कहा सरेआम चिट्टे के व्यापारी द्वारा पूर्व फौजी की टांगे तोड़ी गई। इस दौरान प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है। वहीं अन्य वीडियो में व्यक्ति ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा पुलिस उसका एनकाउंटर कर देगी, लेकिन उसे कोई डर नहीं है, वह सच के साथ खड़ा रहेगा। व्यक्ति का कहना है कि थाना प्रभारी उसे धमकाता है कि उसने इस मसले को मीडिया के सामने क्यों रखा। आरोप है कि 20 हजार रुपए रिश्वत में मनीष ने लिया था, मसला मीडिया में ना लाता तो इंसाफ का लोगों को पता ना लगता।

पीड़ित ने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि थाना प्रभारी की कॉल रिकार्ड चैक की जाए, सब पता लग जाएगा। पीड़ित ने कहा कि वह गांव के लोगों के लिए लड़ाई लड़ रहा है और लड़ता रहेंगा। जिसके बाद अन्य वीडियो में पीड़ित एसएसपी बठिंडा से मिलने पहुंचे। जहां व्यक्ति ने कहा कि एसएसपी ने आश्वासन दिलाया कि किसी भी गांव वासी के साथ पुलिस अधिकारी द्वारा मिसबिहेव नहीं किया जाएगा। इस दौरान पीड़ित के साथ थाना प्रभारी संदीप सिंह उनके साथ मौजूद रहे और उन्होंने भी इस तरह के बर्ताव ना किए जाने को लेकर आश्वासन दिया है। वहीं अब एसएसपी ने थाना प्रभारी को लाइन हाजिर करने के आदेश जारी कर दिए है।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img