Punjab News: Saudi Arabia में व्यक्ति की मौत, 25 दिन बाद पैतृक गांव पहुंचा शव, देखें वीडियो

गुरदासपुरः जिले के हलका डेरा बाबा नानक के गांव पखोके महमारा के 35 वर्षीय युवक विलियम मसीह पुत्र बसीर मसीह की 10 मई को हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। करीब 25 दिन बाद आज उसका शव उसके पैतृक गांव पहुंचा है। जानकारी देते हुए मसीह नेता जगीर मसीह पखोके और उनके साथ कंपनी में काम करने वाले उनके बड़े भाई सैमुएल मसीह ने बताया कि उनका दोस्त विलियम मसीह जो करीब 10 साल पहले सऊदी अरब की एक कंपनी बामटाम में बतौर ड्राइवर काम करता था, उसकी 10 मई को दिल का दौरा पड़ने से असामयिक मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी की मदद से विलियम का शव उसके पैतृक गांव पखोके महमारा में पहुंचा गया है। उन्होंने बताया कि विलियम मसीह 3 महीने पहले भारत से छुट्टियां काटकर सऊदी अरब वापस आया था और अब उसकी असामयिक मौत हो गई। इससे उसके रिश्तेदारों और भाइयों को गहरा सदमा लगा है। पखोके ने बताया कि मृतक नौजवान अपने पीछे 10 वर्षीय बेटा, 14 वर्षीय बेटी और पत्नी छोड़ गया है। नौजवान विलियम मसीह का शव गांव में पहुंचने पर पारिवारिक सदस्यों और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल था और हर आंख नम थी। मृतक विलियम मसीह का अंतिम संस्कार गांव के कब्रिस्तान में सेंट जॉर्ज कैथोलिक चर्च डेरा बाबा नानक के फादर मैथ्यू कीपरथ द्वारा किया गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...