Jalandhar सब्जी मंडी आ रही टमाटरों से भरी पिकअप गाड़ी पुल पर पलटी, देखें वीडियो

मोगाः मोगा-लुधियाना रोड कोटकपूरा बाईपास पुल पर देर रात टमाटरों से भरी एक पिकअप गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इससे सड़क पर बड़ी मात्रा में टमाटर बिखर गए और ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न हो गई। जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बन गया इस हादसे में पिक वेन गाड़ी का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। जिसे हस्पताल पहुंचाया गया। मिली जानकारी के अनुसार गाड़ी टमाटर लेकर जालंधर सब्जी मंडी जा रही थी, इस दौरान बाईपास पुल पर हादसा हो गया।

वहीं मोगा नगर निगम के मेयर बलजीत सिंह की अगुवाई में समाज सेवा सोसाइटी के मेंबरों ओर नगर निगम फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों की सहायता से गाड़ी को खड़ा किया। जिसके बाद सड़क पर बिखरे टमाटरों को इक्कठा किया गया। इस घटना के बाद कोई हादसा ना हो जिसके लिए सड़क को पानी के साथ धोया गया। दरअसल, सड़क पर टमाटरों के गिरने से काफी फिसलन हो गई थी और कई हादसे होने का डर बन गया था। इस घटना के बाद सड़क को सुचारू रूप से चालू किया गया। टमाटरों से भरी यह गाड़ी जालंधर जा रही थी कि अचानक गाड़ी का टायर फटने के कारण यह हादसा हो गया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...