Punjab News: YouTuber Jasbir Singh को लेकर कोर्ट का आया फैसला, देखें वीडियो

मोहालीः पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पकड़े गए रूपनगर के यूट्यूबर जसबीर सिंह का दो दिन का पुलिस रिमांड खत्म हो गया है। जसबीर सिंह को स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल की ओर से सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में पेश करने से पहले जसबीर सिंह को सरकारी अस्पताल मोहाली में मेडिकल के लिए ले जाया गया। वहां जसबीर सिंह बात करनी चाही, लेकिन वह कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं था। जहां कोर्ट ने जसबीर सिंह को 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

बता दें कि जासूस जसबीर सिंह के पुलिस रिमांड में बड़ा खुलासा किया कि भारत में पंजाब और हरियाणा में फैले पाकिस्तान-आईएसआई के जासूसी नेटवर्क का मास्टरमाइंड नासिर ढिल्लों है। स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (एसएसओसी) के जासूस जसबीर सिंह के तीन दिन के रिमांड में कई बड़े खुलासे हुए हैं। जासूस जसबीर सिंह से एसएसओसी की पूछताछ में जालंधर में एक युवती से उसका कनेक्शन सामने आया है।

अब एसएसओसी इस एंगल में भी जांच कर रही है, हो सकता है जालंधर की यह युवती जासूस जसबीर सिंह के जासूसी नेटवर्क का हिस्सा हो, एसएसओसी ने जालंधर की इस युवती को पूछताछ में शामिल होने के लिए कहा है। एसएसओसी ने शनिवार को जासूस जसबीर सिंह को मोहाली कोर्ट में पेश किया। कोर्ट के समक्ष एसएसओसी ने जासूस जसबीर सिंह के एक लैपटॉप, मोबाइल में बरामद हुए 150 पाकिस्तानी कॉन्टैक्ट और जालंधर में युवती से सामने आए कनेक्शन में पूछताछ और जांच का हवाला देते हुए दो दिन का रिमांड हासिल किया।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...