बाजार खुलते Stock में फ्लैट ओपनिंग, सेंसेक्स और निफ्टी में हल्की बढ़त

नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में सतर्कता के साथ कारोबार की आज शुरुआत हुई। बाजार की ओपनिंग फ्लैट रही, यानी ज्यादा उतार-चढ़ाव नहीं दिखा। निवेशक अभी भी अमेरिकी और चीन के बीच ट्रेड डील को लेकर आ रहे डेवलपमेंट का इंतजार कर रहे हैं। बीएसई सेंसेक्स 82,473.02 पर खुला, जो बीते दिन के बंद स्तर से हल्की तेजी है। शुरुआती ट्रेड में सेंसेक्स 105.47 अंक यानी 0.13 प्रतिशत की बढ़त के साथ 82,497.19 पर कारोबार करता दिखा। एनएसई निफ्टी की ओपनिंग 25,134.15 पर हुई। सुबह 9:32 बजे तक यह 30.55 अंक यानी 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 25,134.80 पर कारोबार कर रहा था।

तेल और गैस सेक्टर से जुड़ी कंपनियों के शेयर आज मजबूती के साथ खुले। ऑयल इंडिया के शेयर में लगभग 5 प्रतिशत की तेजी दर्ज की गई। एचपीसीएल (HPCL) और आईओसी (IOC) के शेयरों में भी शुरुआती कारोबार में करीब 2 प्रतिशत की बढ़त देखने को मिली। सोमवार को बाजार में मिला-जुला रुख देखने को मिला था। सेंसेक्स 53.49 अंक यानी 0.06 प्रतिशत गिरकर 82,391.72 पर बंद हुआ था। निफ्टी 1.05 अंक की मामूली बढ़त के साथ 25,104.25 पर बंद हुआ था।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...