सत्ती ने प्रदेश सरकार पर सट्टा माफिया, लॉटरी माफिया और जुआ माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया
ऊना/सुशील पंडित: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और ऊना विधानसभा क्षेत्र के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने प्रदेश सरकार पर सट्टा माफिया, लॉटरी माफिया और जुआ माफिया को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार में ऐसे लोगों को विभिन्न समितियां में शामिल किया गया है जो दो नंबर के काम सरेआम करते फिरते है। उन्होंने जिला की नगर परिषद बसदेहड़ा-मैहतपुर के मेस बाजार स्थित एक दुकान में शुक्रवार देर रात पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान लाखों रुपए की नकदी के साथ जुआ खेलते रंगे हाथ पकड़े गए 14 लोगों में से एक हिमाचल प्रदेश फिशरमैन रिलीफ फंड कमेटी के सदस्य सुनील कुमार उर्फ रिंका के शामिल होने को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री से तीखे सवाल पूछे हैं।
विधायक ने कहा कि भाजपा लंबे अच्छे से इस क्षेत्र में पंजाब की अवैध लॉटरी सट्टा माफिया और जुएबाज़ी जैसी अनैतिक गतिविधियों के लगातार चलने की बात कहती आ रही थी। जबकि स्थानीय लोग तो इस प्रकार के माफियाओं से काफी तंग आ चुके हैं। लेकिन इस तरह के दो नंबरी लोग सरकार में होने का फायदा उठाकर कानून व्यवस्था की भी धज्जियां उड़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में बहुत सारे कार्यकर्ता है, लेकिन वर्तमान सरकार ने विभिन्न समितियां में सिर्फ माफिया से जुड़े ऐसे लोगों को जगह दी है जो ऊना के कांग्रेस के नेताओं को हफ्ता और महीना दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार में कानूनी व्यवस्था की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि पंजाब के कपूरथला, जालंधर, रूपनगर और न जाने किस-किस जगह से लोग आकर सरेआम लाखों रुपए की नकदी लेकर जुआ खेल रहे हैं।
कांग्रेस के राज में ऊना विधानसभा क्षेत्र को जुए की बिसात बना कर रख दिया गया है। कभी कांग्रेस के लोग अवैध शराब बेचते पकड़े जाते हैं तो कभी किसी के घर से नशीले पदार्थ पकड़े जाते हैं और अब तो हद को पार करते हुए हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सरकार की फिशरमैन रिलीफ फंड कमेटी के सदस्य ने सरकार के रौब पर सरेआम जुए की बिसात बिछा डाली है। उन्होंने कहा की ताजा मामले में भी पकड़े गए व्यक्ति द्वारा पुलिस को सरकार और कांग्रेस के स्थानीय नेता की दोस्त दिखाने का प्रयास किया गया। पुलिस को भी जनता को यह बताना चाहिए कि किसी नेता के नाम की धमकी देने का प्रयास किया गया था।
ऐसा कौन सा नेता है जो हर प्रकार के माफिया के पीछे हर वक्त खड़ा है। कांग्रेस स्थानीय प्रमुख नेता को जनता के सामने आकर जवाब देना चाहिए कि पकड़ा गया व्यक्ति कौन है और उसकी सरकार से क्या संबंध है। उन्होंने कहा कि अब इस बड़ी कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग के सीआईए स्टाफ को बदलने की कोशिशें भी तेज होने वाली है और यदि ऐसा हुआ तो भाजपा उग्र आंदोलन खड़ा करेगी।

कांग्रेस के राज में ऊना को जुए की बिसात बना कर रख दिया: सतपाल सिंह सत्ती
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.