हांगकांग से दिल्ली आ रही Air India की बोइंग 787-8 लौटी वापिस

नई दिल्लीः अहमदाबाद में हाल के दिनों में एयर इंडिया का फ्लाइट क्रैश हो गई थी। इस घटना में 241 से अधिक यात्रियों की मौत हो गई। वहीं अब हांगकांग से दिल्ली जा रही एअर इंडिया की फ्लाइट AI315 को बीच उड़ान में ही तकनीकी समस्या का संदेह होने के बाद वापस अपने मूल स्थान पर लौटना पड़ा। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर की ओर से संचालित यह फ्लाइट AI315 हांगकांग से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान का इस्तेमाल भारत में एअर इंडिया की तरफ से किया जा रहा है।

इससे पहले रविवार को लंदन के हीथ्रो हवाइ अड्डे से चेन्नई (भारत) के लिए रवाना हुई ब्रिटिश एयरवेज की उड़ान बीए35 ने उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद तकनीकी दिक्कत महसूस की। बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर दोपहर 1:16 बजे (ब्रिटिश समयानुसार) पर 36 मिनट की देरी से उड़ा, लेकिन लगभग 15,000 फीट की ऊंचाई पर पायलटों ने फ्लैप सिस्टम में गड़बड़ी के संकेत पाए। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत विमान को डोवर की खाड़ी के ऊपर होल्डिंग पैटर्न में घुमते हुए कई चक्कर लगाए। इसी दौरान विमान लगभग 30 मिनट तक 12,000 फीट पर रहा और सुरक्षित लैंडिंग के लिए अतिरिक्त ईंधन हवा में ही गिराया गया, ताकि वजन कम हो सके।

कुल लगभग एक घंटा 45 मिनट बाद विमान ने हीथ्रो के रनवे पर सुरक्षित लैंडिंग की। सभी यात्रियों और क्रू को सकुशल उतार लिया गया। बीते दिन हैदराबाद आ रही लुफ्थांसा की एक फ्लाइट को रविवार शाम को यू-टर्न लेकर फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर वापस उतरना पड़ा था। फ्लाइट LH752 जर्मनी से रवाना हुई थी। उसे सोमवार सुबह हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरना था। लुफ्थांसा एयरलाइंस ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया था कि हमें हैदराबाद में उतरने की अनुमति नहीं मिली। इसीलिए विमान ने यू-टर्न लिया और वापस लौट आया।

आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, 15 जून 2025 को शाम 18:01 बजे हैदराबाद हवाई अड्डे पर लुफ्थांसा फ्लाइट एलएच 752 को बम की धमकी वाला ईमेल मिला। बम की धमकी के बाद आकलन समिति का गठन किया गया और एसओपी के अनुसार सभी प्रक्रियाओं का पालन किया गया। सुरक्षा के मद्देनजर एयरलाइन को मूल स्थान या निकटतम उपयुक्त हवाई अड्डे पर वापस जाने की सलाह दी गई।

इससे पहले 15 जून की सुबह जेद्दा से लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरे सऊदी अरब के एक विमान के पहियों से धुआं निकलता हुआ देखा गया। विमान बचाव और अग्निशमन (ARFF) की टीम मौके पर पहुंची। सऊदी अरब की टीम के साथ मिलकर धुएं को नियंत्रित किया गया और विमान को किसी भी अनहोनी से बचाया गया। एयरपोर्ट अधिकारी ने बताया कि यात्रियों को सुरक्षित उतार लिया गया और एयरपोर्ट संचालन पर कोई असर नहीं पड़ा।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...