जेल से बाहर आए युवक के लिए हुल्ड़बाजों ने निकाला Roadshow, Traffic नियमों की उड़ाई धज्जियां, देखें Video

चंडीगढ़ः शहर में एक अनोखा मामला देखने को मिला है जिसमें जेल से बाहर आए एक युवक का उसके दोस्तों द्वारा ऐसे स्वागत किया गया, जैसे वह कोई इंटरनेशनल ट्राफी या फिर जंग जीत के आया हो। जेल से बाहर आए युवक के दोस्तों ने शहर में कई बाइकों और कारों से रोड शो निकाला। इस दौरान उन्होंने वीडियो बनाकर पोस्ट भी किया। मिली जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ की मॉडल जेल बुड़ैल से बाहर आए एक व्यक्ति का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए युवक के करीब 50-60 दोस्तों द्वारा रोड शो का आयोजन किया गया। इस दौरान युवक कारों और मोटरसाइकिलों पर सवार होकर उसे वापस घर लेकर जाते दिखे। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से फैल रहा है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा रहा है कि जेल से बाहर आए व्यक्ति का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए उसके साथी बेखौफ होकर ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए अपना काफिला बुड़ैल गांव सेक्टर-51 और मौली जागरां की तरफ ले जा रहे हैं। इस दौरान युवक चलती गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलकर हुटिंग करते नजर आ रहे हैं और कार में लगे हरियाणवीं गाने पर नाच भी रहे हैं। फिलहाल इस बारे में पुलिस की तरफ से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...