आपदा में मानवता की सेवा ही हमारा परम धर्म-डा राजेश गुप्ता
एचडीएमए हर समय पीड़ितों के साथ खड़ा-संजय
बद्दी/सचिन बैंसल: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख दवा उद्योग उत्पादन संगठन हिमाचल ड्रग मैनुफैक्चरिंग एसोसिएशन मंडी जिले में आई प्राकृतिक आपदा के लिए आगे आई है। पीडीतों के जख्मों के पर मरहम लगाने के लिए दवा निर्माता उद्योग संगठन ने अन्य चीजों से हटकर इस बार प्रभावितों के लिए यूटिलिटी किट भेजी है। हर किट में घरेलू व रसोई उपयोग में होने वाली 52 चीजें शामिल की गई है। प्रदेशाध्यक्ष डा राजेश कुमार गुप्ता, महासचिव मुनीष ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि हमारे सदस्य राहुल बंसल व कार्यालय प्रभारी गुरमिंद्र सिंह ने दिनरात की मेहनत ने यह किटें तैयार की है।
इस कार्य के लिए मंडी जिलाधीश ने सहयोग मांगा था और इसमें राज्य ड्रग कंट्रोलर का भी विशेष सहयोग रहा। राजेश गुप्ता ने कहा कि अभी हमने दो दर्जन किटें भेजी हैं लेकिन भविष्य में भी जिस भी वस्तु या दवा की जरुरत होगी उसमें सहयोग देने के लिए एचडीएमए हर दम तैयार है। पीडीतों से हमारी पूरी संवेदना है और हम आशा करते हैं कि वो जल्द से जल्द सामान्य जनजीवन में वापिस लौटें। यह किटें हमने विशेष तौर पर उन लोगों के लिए तैयार की है जो औद्योगिक वर्कर बददी में काम करते हैं और हमारे कारखानों मे काम करते हैं। इसमें एचडीएमए के हर सदस्य ने अपना योगदान दिया है।

दवा निर्माता उद्योग संघ ने मंडी जिला के पीड़ितों को भेजी उपयोगी घरेलू सामग्री
All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.