Punjab News: दर्जन भर व्यक्तियों ने किया युवक को Kidnap, जमकर की मारपीट, देखें वीडियो

फिरोजपुरः जिले के गोल बाग में पुरानी रंजीश के चलते 15 युवाओं ने मिलकर युवक का अपहरण करके उसके साथ मारपीट की। इस घटना में घायल युवक को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पीड़ित युवक के अनुसार वह सब्जी की रेड़ी लगाता है। उसके भाई भी सब्जी मंडी में रेड़ी लगाते हैं। पीड़ित ने बताया कि वह घर से रोटी लेकर अपने भाइयों के लिए जा रहा था।

इस दौरान रास्ते में कुछ युवक आए, जिन्होंने पिस्टल के दम पर उसे पकड़ लिया और उसे किडनैप करके गांव लुथड़ के पास ले गए। जहां उक्त युवकों ने उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। उसके चीखने चिल्लाने पर आस-पास के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने युवकों के चुंगल से उसे छुड़ाया। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

युवा ने बताया कि कुछ दिन पहले सैसीयां वाले मोहल्ले में से एक लड़की किसी के साथ चली गई थी। इस मामले को लेकर उक्त युवकों ने आरोप लगाया कि 2 तोले सोना और 6 लाख रुपये उसके पास है। जिसके चलते वह उसके साथ मारपीट करने लगे। इस घटना में घायल अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है। पीड़ित युवक ने इस घटना को लेकर पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग की है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...