मांगों को लेकर बंगाणा महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने किया प्राचार्य का घेराव

पीने के पानी, शौचाल्यों की लच्चर हालत व महाविद्यालय में वाई फ़ाई न होने के चलते किया घेराव

ऊना/ सुशील पंडित: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बंगाणा इकाई द्वारा विभिन्न छात्र मुद्दों से संबंधित प्राचार्य का घेराव किया गया | प्रदेश कार्यकारणी सदस्य अनुराग शर्मा ने बताया कि काफी लम्बे समय से विद्यार्थी परिषद प्राचार्य को महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु ज्ञापनों के माध्यम से अवगत करवाती आई है परंतु महाविद्यालय में मूलभूत सुविधाएं न होने के कारण छात्रों को असुविधा का सामना करना पड़ता है जिसके कारण महाविद्यालय की संख्या हर वर्ष कम होती जा रही है और यदि ऐसा ही चलता रहा तो वो दिन दूर नहीं जब ये महाविद्यालय प्रदेश सरकार द्वारा डिनोटिफाई कर दिया जायेगा |

अनुराग शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा बड़े बड़े आर औ लगाने के दावे किये जाते हैं परंतु छात्रों को साफ पीने के पानी की व्यवस्था महाविद्यालय भी नहीं है साथ ही महाविद्यालय के शौचाल्यों की हालत बेहद खराब है जिसके कारण बीमारियां फैलने का खतरा भी महाविद्यालय में पनप रहा है | महाविद्यालय परिसर में स्टेडियम का जो निर्माण कार्य चला था वो पिछले कई महीनों से बन्द है जिसके कारण खिलाडियों में रोष है |

अनुराग शर्मा ने बताया कि महाविद्यालय में उपरोक्त मांगों को लेकर बार बार महाविद्यालय प्रबंधन को अवगत करवाया गया है परंतु कोई सकारात्मक कदम महाविद्यालय प्रबंधन ने नहीं उठाया |उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इन मांगों को पूरा न किया गया तो विद्यार्थी परिषद महाविद्यालय के सभी छात्रों को लामबंद करते हुए कड़ा आंदोलन का रुख अपनायेगी जिसकी ज़िम्मेदारी महाविद्यालय प्रबंधन की होगी | इस घेराव में अभिराज, नित्या, शिवान्जलि, कनिका,सिमरन, खुशबू, साक्षी,आयुष, गौरव, सूर्य, आदित्य आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे |

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...