Punjab News: Hotels में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, देखें वीडियो

फिरोज़पुर: होटल मेला राम में पुलिस ने देह व्यापार होने की सूचना पर दबिश देकर मालिक सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। एसआई. गुरसेवक सिंह अपनी टीम के साथ सरकारी गाड़ी पर गश्त कर रहे थे, तभी उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि जीरा-फिरोज़पुर रोड पर स्थित होटल मेला राम (मालिक लवजीत सिंह) और होटल बी.आर. (मालिक अनमोल सिंह) में देह व्यापार का धंधा चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों होटलों पर दबिश दी। रेड के दौरान कई पुरुष और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में काबू किए गए।

पुलिस ने मौके से होटल मालिकों लवजीत सिंह पुत्र रूपा सिंह (निवासी मलसिया वाली बस्ती, जीरा, जिला फिरोज़पुर) और अनमोल सिंह पुत्र भूपिंदर सिंह (निवासी रायकोट बस्सियां, जिला लुधियाना) सहित कुल 11 लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्तियों में हरप्रीत सिंह निवासी शहीद भगत सिंह नगर, साहिल निवासी दुनेके, लखवीर सिंह निवासी दारापुर, सुखप्रीत सिंह निवासी बघेलेवाला (जिला मोगा), अमीरा निवासी मणिपाल (सिक्किम), रंजता विकास निवासी सिलीगुड़ी, नवनीत कौर निवासी डॉल पैलेस (जालंधर), गुरप्रीत कौर निवासी पुराना मोगा और ज्योति निवासी रूप चंद नगर शामिल हैं।

पुलिस ने बताया कि होटल कमरों में ग्राहकों से मोटी रकम लेकर बाहर से महिलाओं को बुलाकर देह व्यापार कराया जाता था। इस पूरे मामले में इमोरल ट्रैफिक प्रिवेंशन एक्ट 1956 की धारा 3, 4, 5, 6 और 7 के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...