Punjab News: अस्पताल में दवाई के बहाने घुसे बदमाशों ने चलाई गोलियां, डॉक्टर की हालत गंभीर

अमृतसरः अजनाला के गांव सुधार में दिन-दिहाड़े भंगू अस्पताल के मालिक डॉ. कुलविंदर सिंह पर 3 अज्ञात मोटरसाइकिल सवारों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। हमले के दौरान डॉक्टर को दो गोलियां लगीं। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

लोगों के बयान के अनुसार तीनों हमलावरों में से 2 अस्पताल के भीतर दाखिल हुए, जबकि एक बाहर ही खड़ा रहा। दवा लेने के बहाने डॉक्टर के पास जाकर उन पर गोली चलाई गई। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने कुल 5 राउंड फायर किए। यह पूरा घटनाक्रम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गया, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि गवाहों और सीसीटीवी के आधार पर जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। डॉक्टर के परिवार के सदस्यों का कहना है कि उन्हें पहले भी धमकियाँ मिली थीं और एक बार पहले भी उन पर गोली चलाई गई थी, पर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्थित नहीं की। परिवार ने तुरंत कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।

स्थानीय लोग और नेता भी घटना की कड़ी निंदा कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह इलाका विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल के प्रभाव क्षेत्र में आता है। फिलहाल इलाके में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...