Taj Palace Hotel को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में जुटी पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली में लगातार दूसरे दिन बम की धमकी मिलने की घटना सामने आई है। दरअसल, बीते दिन दिल्ली हाई कोर्ट को भी एक ईमेल मिला था, जिसमें जजों के कक्षों और कोर्ट रूम्स में दोपहर के समय विस्फोट की धमकी दी गई थी। रजिस्ट्रार जनरल को सुबह करीब 8:39 बजे यह ईमेल प्राप्त हुआ। इसमें दावा किया गया था कि अदालत परिसर में 3 बम प्लांट किए गए हैं और दोपहर 2 बजे तक सभी को परिसर खाली कर देना चाहिए।

ईमेल में लिखा था, ‘दिल्ली हाईकोर्ट में आज होने वाला विस्फोट पिछली धमकियों के संदेह को दूर कर देगा।’ इसके बाद जजों, वकीलों और पक्षकारों को कोर्ट रूम्स से सुरक्षित बाहर निकाला गया था। वहीं आज प्रतिष्ठित ताज पैलेस होटल को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल मिला, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने होटल में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।

लंबी जांच के बाद पुलिस ने इसे झूठी धमकी घोषित कर दिया। इससे होटल के मेहमानों और स्टाफ को कुछ घंटों के लिए परेशानी हुई, लेकिन किसी तरह का खतरा नहीं पाया गया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, होटल प्रबंधन को सुबह प्राप्त ईमेल में बम विस्फोट की धमकी दी गई थी। इसके तुरंत बाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं और होटल के सभी हिस्सों की बारीकी से छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...