Jalandhar News: Mohinder KP के बेटे की सड़क हादसे में मौत की CCTV आई सामने

जालंधरः शनिवार देर रात भयानक सड़क हादसे में पंजाब के पूर्व सांसद व राज्य में दो बार कैबिनेट मंत्री रह चुके मोहिंदर सिंह केपी के 36 वर्षीय बेटे रिची केपी की मौत हो गई थी। इस भयानक सड़क हादसे की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। सीसीटीवी में देख सकते है मॉडल टाऊन के माता रानी चौक मेन सड़क से गुजर रही तेज रफ्तार कार को गली से आई क्रेटा कार से जबरदस्त टक्कर हुई, जिसके बाद तेज रफ्तार कार पीछे खड़ी कारों से टकराई और दोबारा सड़क पर वापिस आई। इस दौरान मोहिंदर केपी के बेटे रिची केपी जो अपनी फॉर्च्यूनर कार में बैठे थे गंभीर घायल हुए। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी मुताबिक गर्दन के मनके टूटने से मौत हुई है।

परिवार के सदस्य अमरीक सिंह ने बताया कि रात पौने 11 बजे के करीब रिची के फोन पर से फोन आने के बाद हादसे की सूचना मिलती है। जिसके बाद मौके पर तुरंत लोगों ने उन्हें पहले ग्लोबल अस्पताल दाखिल करवाया, यहां से पटेल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। रिची गाड़ी पर सवार होकर घर आ रहे थे। गीता मंदिर की तरफ से आई गाड़ी ने टक्कर मारी। जिससे गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है और सामने से आ रही ग्रैंड विटारा से टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों गाड़ियों के एयर बैग खुल जाते है और दूसरी तरफ दुकानों के शटर के साथ जा टकराती है। इस दौरान कई और गाड़ियां भी आपस में टक्करा जाती है। रिची केपी की गाड़ी की स्पीड बहुत कम थी। 4 गाड़ियां मौके पर क्षतिग्रस्त है। मौके पर एक गाड़ी फरार हो गई थी। उसका भी पुलिस ने पता लगा लिया है।

वहीं पुलिस अधिकारी ने बताया कि रात करीब साढ़े 10 बजे का समय था कि मॉडल टाउन माता रानी चौक के पास हादसा हो गया। चौराहा होने के चलते चारों तरफ से गाड़ियां आ रही थी। अचानक एक गाड़ी गली से निकली जिसके बाद गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। इन गाड़ियों में एक गाड़ी मोहिंदर सिंह केपी के बेटे की गाड़ी भी थी। हादसे में उनके बेटे की मौत हो गई, जबकि कई लोग अन्य घायल भी हुए है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे है, जांच में जो सामने आएगा उसी के आधार पर कार्रवाई होगी। फिलहाल सभी 4 गाड़ियों को राउंडअप कर लिया गया है। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद बनती कार्रवाई करेंगे।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...