National5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, राइफल भी...

5 लाख का इनामी नक्सली मुखदेव यादव मुठभेड़ में ढेर, राइफल भी बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पलामूः झारखंड के पलामू में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को रविवार सुबह बड़ी सफलता मिली। तरहसी और मनातू थाना क्षेत्र की सीमा पर टीएसपीसी संगठन के नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में 5 लाख के इनामी नक्सली मुखदेव यादव को सुरक्षाबलों ने मार गिराया। सुबह करीब 7 बजे शुरू हुई इस मुठभेड़ के बाद इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है। उसका शव घटनास्थल से बरामद कर लिया गया है।

मौके से एक इंसास राइफल भी मिली है। पुलिस अधीक्षक रीष्मा रमेशन ने मुठभेड़ की पुष्टि की है। बताया जा रहा है कि इस अभियान में कोबरा, पलामू पुलिस और जगुआर की टुकड़ियों के साथ 200 से ज्यादा जवान शामिल थे।

गौरतलब है कि तीन सितंबर की रात भी मनातू के केदल इलाके में सुरक्षाबलों और टीएसपीसी नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। उस दौरान पलामू पुलिस के दो जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ व्यापक अभियान छेड़ा। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हाल की कार्रवाई उसी दस्ते को खत्म करने के लिए चल रही है, जिसने जवानों पर हमला किया था। मुखदेव यादव भी उसी हमले में शामिल था। अब पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने इलाके को चारों ओर से घेरकर सर्च ऑपरेशन शुरू किया है। वहीं जंगल में किसी के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।

जानकारी के अनुसार, सुरक्षाबलों ने टीएसपीसी के 10 लाख के इनामी सुप्रीमो शशिकांत गंझू को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया है। जैसे ही जवान मनातू के घने जंगलों में दाखिल हुए, नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से हुई ताबड़तोड़ फायरिंग घंटों तक चलती रही। इस दौरान मुखदेव यादव ढेर हो गया।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...