अनियंत्रित Truck ने साइकिल सवार युवती को रौंदा, दर्दनाक मौत

0
1

जहानाबादः जिले से एक दर्दनाक घटना की खबर सामने आई है, जहां एक अनियंत्रित मिट्टी लदे ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवती को रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पीड़ितों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी अनुसार, बिहार के जहानाबाद में घोषी थाना क्षेत्र के चौपाहा गांव के रामाशीष यादव की पुत्री आभा कुमारी (20) साइकिल से बाजार जा रही थी, तभी रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार युवती को रौंद दिया। घायल युवती को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन यहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, अपनी बेटी की मौत की खबर सुनकर पिता रामाशीष यादव सदमे में चले और उनको ब्रेन हेमरेज हो गया। वह अस्पताल में जिंदगी और मौत जूझ रहे हैं।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। वहीं, इस घटना के बाद मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here