Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Reading: Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं की अश्लील वीडियो बना कर बेचने वाले तीन यूट्यूबर गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • जालंधर
  • उत्तर प्रदेश
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • होम
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • राजनीति
  • पंजाब
    • जालंधर
  • हरियाणा
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • उत्तर प्रदेश
  • एजुकेशन
  • जम्मू-कश्मीर
Have an existing account? Sign In
Follow US
देश

Mahakumbh: महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं की अश्लील वीडियो बना कर बेचने वाले तीन यूट्यूबर गिरफ्तार, हुआ बड़ा खुलासा

Mahabir
Last updated: February 21, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, महाकुंभ/राजकोट। Mahakumbh Sangam Snan Video Controversy: महाकुंभ में स्नान करने वाली महिलाओं की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए यूट्यूबर (YouTuber) में से एक प्रयागराज (Prayagraj) का है, जबकि दो गुजरात (Gujarat) के बताए जा रहे हैं। यही नहीं, इनकी गिरफ्तारी के बाद बड़ी ही सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

Contents
  • महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले
  • चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था
  • महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा
  • रोमानिया, अटलांटा से CCTV हैक
  • स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाए

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज (Prayagraj) के एक यूट्यूबर समेत 3 लोगों को शुक्रवार को गुजरात पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर महाकुंभ में स्नान कर रही महिलाओं के वीडियो बनाकर यूट्यूब और टेलीग्राम पर अपलोड करने का आरोप है। पुलिस को शक है कि ये लोग देश के 60-70 अस्पतालों के CCTV कैमरे हैक किए हैं। वहां के स्त्री रोग विशेषज्ञों के चैंबर में महिलाओं के चैकअप के वीडियो लीक करते हैं।

Mahakumbh Sangam Snan Video Controversy Update
Mahakumbh Sangam Snan Video Controversy Update

महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले

छानबीन में इनके पास से महिलाओं के आपत्तिजनक फुटेज मिले हैं। दरअसल 19 फरवरी को राजकोट के पायल अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो यूट्यूब पर अपलोड करने का मामला सामने आया था, गुजरात पुलिस इस केस की जांच कर रही है।

इस केस में पुलिस ने महाराष्ट्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। इन्ही से पूछताछ के बाद प्रयागराज के यूट्यूबर चंद्रप्रकाश फूलचंद को गिरफ्तार किया गया है। चंद्रप्रकाश के चैनल पर महाकुंभ के 55 से 60 वीडियो अपलोड किए गए थे। इस केस में महाराष्ट्र के लातूर से प्रज्वल अशोक तेली और सांगली से प्रज राजेंद्र पाटिल को गिरफ्तार किया गया है।

Mahakumbh Sangam Snan Video Controversy News
Mahakumbh Sangam Snan Video Controversy News

चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था

अहमदाबाद साइबर क्राइम डीसीपी लवीना सिन्हा ने बताया- जांच में पता चला कि तीनों ने महाकुंभ में स्नान करती महिलाओं के वीडियो दूसरे चैनलों को भी बेचे थे। चंद्रप्रकाश फूलचंद खुद वीडियो बनाता। वीडियो अपने चैनल पर अपलोड करके ऑनलाइन बेचता था। आरोपी के टेलीग्राम चैनल पर 100 से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं।

महंगे रेट पर वीडियो बेचने का धंधा

पायल अस्पताल का सीसीटीवी फरवरी-मार्च 2024 में हैक किया गया था। अस्पताल में महिलाओं के चेकअप के वीडियो बनाए गए और उन्हें बिक्री के लिए सोशल मीडिया साइटों पर पोस्ट किया गया। ये सभी वीडियो यूट्यूब और टेलीग्राम पर बिक्री के लिए डाले गए थे। इस केस में इसी गैंग पर शक है।

महाकुंभ
महाकुंभ

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की जांच में पता चला कि तीनों आरोपी यूट्यूब और टेलीग्राम चैनलों पर महिलाओं के आपत्तिजनक वीडियो बेच रहे हैं। इसके एवज में मोटी रकम कमाई। यह टेलीग्राम चैनल महाराष्ट्र के सांगली और लातूर से संचालित हो रहा था। टीम ने महाराष्ट्र और प्रयागराज में जांच की।

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच की टीम इस पूरी जांच में 60 से 70 अलग-अलग अस्पतालों के CCTV हैक होने की आशंका जता रही है। यह रैकेट एक साल से चल रहा था। अब आरोपियों की रिमांड में लिया जाएगा।

रोमानिया, अटलांटा से CCTV हैक

महाराष्ट्र का प्रज्वल तेली मुख्य आरोपी है। तीनों आरोपियों ने 8 माह में लाखों रुपए कमाए। पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी वीडियो को 800 से 2000 रुपए में बेच रहे थे। शुरुआती जांच से पता चला है कि अस्पतालों के IP एड्रेस रोमानिया और अटलांटा से हैक किए गए थे। प्रज्वल रोमानिया और अटलांटा के हैकरों के संपर्क में था।

Mahakumbh
Mahakumbh

स्नान करती महिलाओं के वीडियो बनाए

यूपी के DGP प्रशांत कुमार ने बताया कि महिलाओं के स्नान करते वीडियो अपलोड करने के मामले में अब तक तीन FIR दर्ज की जा चुकी है। ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इसके अलावा महाकुंभ को लेकर भ्रामक सूचना फैलाने के मामले में 55 से 60 मुकदमे दर्ज किया जा चुके हैं। इन अकाउंट के संचालकों को भी चिह्नित करने का प्रयास किया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
Previous Article Punjab News: पंजाब का स्वास्थ्य विभाग ‘आप’ सरकार के राज में चरमरा गया- बलबीर सिद्धू
Next Article Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स ने उत्साह के साथ मनाया अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस
Leave a Comment

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
FacebookLike
XFollow
InstagramFollow
LinkedInFollow
MediumFollow
QuoraFollow
- Advertisement -
Ad image

You Might Also Like

देश

Crime News: भाजपा के पूर्व विधायक ने गोली मारकर किया सुसाइड, पार्टी में हड़कंप

By Mahabir

Earthquake: दिल्ली-NCR में भूकंप के तेज झटके, घरों-दफ्तरों से निकलकर भागे लोग

By Mahabir

Delhi Bomb Threat: शहर में 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, खाली करवाई गई इमारत

By Mahabir

Flight Emergency Landing: दिल्ली से गोवा जा रहे विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, 17 मिनट तक हवा में अटका प्लेन

By Mahabir
Laptop World daily samvad logo
Facebook Twitter Youtube Rss Medium

डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

Top Categories
  • About Us
  • Advertising and Sponsored Content Policy
  • Contact Us
  • Cookie Policy
  • Copyright Policy
  • Corrections Policy
  • Disclaimer
  • DMCA and Copyright Infringement Policy
  • Editorial Policy
  • Fact-Checking Policy
  • Grievance Redressal Policy
  • Home
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
Usefull Links
  • Contact Us
  • Advertise with US
  • Complaint
  • Privacy Policy
  • Cookie Policy
  • Submit a Tip

© Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.