Punjab News: राहुल गांधी को सिरोपा पहनाने के मामले में SGPC का एक्शन, मैनेजर, ग्रंथी, कथावाचक और सेवादार सस्पेंड

अमृतसरः लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी दो दिन पहले अमृतसर और गुरदासपुर जिले में बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा करने पहुंचे थे। इस दौरान अमृतसर के रामदास के गुरुद्वारे में उन्हें सिरोपा पहनाने के विवाद पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) द्वारा सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे। वहीं आज SGPC की ओर से गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर, ग्रंथी, कथावाचक और सेवादार को सस्पेंड कर दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस मामले में गुरुद्वारा साहिब के प्रबंधक परगट सिंह को नोटिस देते हुए उनकी स्थानांतरण किसी अन्य स्थान पर किए जाने के अलावा उस समय ड्यूटी पर उपस्थित ना होने वाले एक कथावाचक और एक सेवक के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। जबकि सिरोपा देने वाले व्यक्ति के रूप में कार्य कर रहे एक कर्मचारी की सेवाएं समाप्त करने का प्रस्ताव भी प्रधान शिरोमणि कमेटी को भेजा गया है।

आरोप है कि ऐतिहासिक गुरुद्वारे के गर्भगृह में एक ग्रंथी ने कांग्रेस सांसद को सिरोपा भेंट किया था। एसजीपीसी कार्यकारिणी के आदेश के अनुसार, यह केवल सिख धार्मिक हस्तियों को ही दिया जाना चाहिए क्योंकि यह क्रिया गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष की जाती है। इस घटना के सामने आने के बाद SGPC की आलोचना हो रही है। राहुल को सिरोपा भेंट करने वाला वीडियो पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इस वीडियो के सामने आते ही विवाद शुरू हो गया।

जिसके बाद इस मामले को लेकर SGPC ने बीते दिन कहा था कि इस मामले की जांच की जाएगी और अगर कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। SGPC के प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि वह रामदास इलाके में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बाबा बुड्ढा साहिब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सम्मानित करने के मामले की जांच करेंगे। जिसके बाद आज SGPC द्वारा सख्त एक्शन लेते हुए गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर, ग्रंथी, कथावाचक और सेवादार को सस्पेंड कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...