NationalEC ने जारी की नई Guidelines, पहली बार EVM में दिखाई देंगी...

EC ने जारी की नई Guidelines, पहली बार EVM में दिखाई देंगी उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्लीः बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव आयोग ने नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। बैलट पेपर के लिए जारी नई गाइडलाइन बिहार से होगी। जिसमें ईवीएम में पहली बार उम्मीदवारों की रंगीन फोटो दिखाई देंगी। इसके साथ ही सीरियल नंबर भी अधिक प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा। बिहार में प्रयोग होने के बाद अन्य राज्यों में इसे बाद में लागू किया जाएगा। ईसीआई की इस नई गाइडलाइंस के तहत, उम्मीदवार का चेहरा बैलेट पेपर पर तीन-चौथाई के हिस्से को घेरेगा। इससे मतदान की पहचान करने में आसानी होगी। इसके अलावा सीरियल नंबर्स को भी अब पहले से ज्यादा प्रमुखता दी जाएगी। निर्वाचन आयोग ने चुनाव की पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ मतदाताओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ये गाइडलाइंस जारी की हैं। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन अक्टूबर या नवंबर के पहले या दूसरे सप्ताह में चुनाव कराया जा सकता है। चुनावों की तारीख दिवाली और छठ को ध्यान में रखकर तय की जाएगी। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 नवंबर 2025 को समाप्त हो रहा है, इसलिए चुनाव प्रक्रिया इससे पहले पूरी हो जाएगी।

ये गाइडलाइंस की जारी

  • भारत निर्वाचन आयोग (ईसीआई) ने ईवीएम मतपत्रों की स्पष्टता और पठनीयता बढ़ाने के लिए चुनाव संचालन नियम, 1961 के नियम 49बी के तहत मौजूदा दिशानिर्देशों में संशोधन किया है।
  • यह पहल पिछले 6 महीनों में चुनाव प्रक्रिया को सुव्यवस्थित और बेहतर बनाने तथा मतदाताओं की सुविधा बढ़ाने के लिए ईसीआई द्वारा पहले ही की जा चुकी 28 पहलों के अनुरूप है।
  • अब से, ईवीएम मतपत्र पर उम्मीदवारों की तस्वीरें रंगीन छपी होंगी। बेहतर दृश्यता के लिए उम्मीदवार का चेहरा फोटो के तीन-चौथाई हिस्से पर होगा।
  • उम्मीदवारों/नोटा के क्रमांक अंतर्राष्ट्रीय भारतीय अंकों में मुद्रित किए जाएंगे। स्पष्टता के लिए फ़ॉन्ट का आकार 30 होगा और बोल्ड में लिखा जाएगा।
  • एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए, सभी उम्मीदवारों/नोटा के नाम एक ही फ़ॉन्ट प्रकार और आसानी से पढ़े जाने के लिए पर्याप्त बड़े फ़ॉन्ट आकार में मुद्रित किए जाएंगे।
  • ईवीएम मतपत्र 70 जीएसएम कागज़ पर मुद्रित किए जाएँगे। विधानसभा चुनावों के लिए, निर्दिष्ट आरजीबी मानों वाले गुलाबी रंग के कागज़ का उपयोग किया जाएगा।
  • आगामी चुनावों में उन्नत ईवीएम मतपत्रों का उपयोग किया जाएगा, जिसकी शुरुआत बिहार से होगी।

Disclaimer

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...