FirozpurPunjab News: खाना बनाते समय गिरी मकान की छत, बच्चों को मशक्कत...

Punjab News: खाना बनाते समय गिरी मकान की छत, बच्चों को मशक्कत से निकाला बाहर, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

फिरोजपुरः जिले के गांव लंगेआणा में कच्चे मकान की छत गिर गई। दरअसल, भारी बारिश के कारण छत कमज़ोर हो गई थी और नींव बैठने से परिवार पर गिर गई। घटना में मलबे के नीचे घर का सारा सामान दब गया। महिला ने बताया कि वह घटना के दौरान रोटी बना रही थी। इस दौरान बच्चे घर के अंदर खेल रहे थे। तभी अचानक कच्ची छत कमज़ोर होने के कारण उनके ऊपर गिर गई।

घटना के दौरान चीख पुकार मच गई और परिवार ने बच्चों को मुश्किल से बाहर निकाला। परिवार ने कहा कि वे मजदूरी का काम करते हैं और उनके पास इतना साधन नहीं है कि अपना घर फिर से बना लें। अब परिवार के सिर पर छत नहीं रही और घर का सामान भी खराब हो गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें रहने के लिए छत का प्रबंध किया जाए ताकि वे अपने परिवार का गुज़ारा कर सकें।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...