प्यार में धोखा खाया आशिक टावर पर चढ़ा, देखें Suicide का Live वीडियो

समस्तीपुरः जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां, प्यार में धोखा खाकर एक युवक ने मोबाइल टावर से कूदकर जान दे दी। घटना कल्याणपुर थाना क्षेत्र के खड़सर गांव की बताई जा रही है। इस दौरान इलाके में अफरा तफरी मच गई। कई लोग युवक को देखने के लिए जुट गए। बाद में देखते ही देखते उक्त युवक ने टावर से छलांग लगा दी। इस दौरान कई लोगों ने घटना की वीडियो भी बनाई जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। जानकारी देते मृतक के भाई लखींद्र पासवान ने बताया कि अमर के गांव की ही एक महिला के साथ प्रेम संबंध था। इसी वजह से वह लंबे समय से परेशान था। माना जा रहा है कि इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। परेशानी के चलते ही अमर गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने के बाद उसने एक वीडियो बनाना शुरू कर दिया जिसे उसने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया। यह देखकर बड़ी संख्या में ग्रामीण और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर घंटों तक उसे समझाने की कोशिश की लेकिन युवक किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। घंटों तक चले इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद आखिरकार अमर ने टावर से छलांग लगा दी। घटना के बाद पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की सही वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...