Punjab News: पंचतत्व में विलीन हुए चरणजीत आहुजा, गिप्पी, जस्सी सहित कई गायक हुए शामिल, देखें वीडियो

मोहालीः पंजाबी संगीत सम्राट चरणजीत आज पंचतत्व में विलीन हो गए। इस दौरान तीनों बेटों ने पार्थिव शरीर पर फूल बरसाए। चरणजीत आहुजा का अंतिम संस्कार आज मॉरली के बलौंगी में बने शमशान घाट में किया गया। उनके अंतिम यात्रा में सैंकड़ों प्रशंसकों ने भाग लिया। उन्हें बड़े बेटे सचिन ने मुखाग्नि दी। इस बीच एक बेटा पार्थिव शरीर को निहारता रहा। उनके अंतिम संस्कार के मौके पर पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध कलाकार, अभिनेता, फिल्म निर्माता और निर्देशकों के अलावा पंजाबी के प्रसिद्ध गायक और गीतकारों के साथ-साथ बड़ी संख्या में उनके प्रशंसक भी मौजूद।

वहीं चरणजीत आहुजा के दर्शन करने पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी, गिप्पी ग्रेवाल, हंसराज हंस, सतिंदर बुग्गा, सुक्खी बराड़, अलाप सिकंदर और मदन शौंकी सहित कई गायक पहुंचे। बता दें कि चरणजीत आहुजा के बेटे सचिन आहूजा पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं और उनका खुद का स्टूडियो भी है। चरणजीत आहूजा को पंजाबी संगीत का शिल्पकार कहा जाता था। उनकी बनाई धुनें आज भी लोकगीतों, शादी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गूंजती हैं। उनकी धुनों ने 1980 और 1990 के दशक में पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री को नई पहचान दिलाई।

सुरजीत बिंदराखिया, कुलदीप माणक, गुरदास मान, चमकीला, गुरकिरपाल सूरापुरी, सतविंदर बुग्गा समेत कई लोकगायकों को आहूजा की धुनों से नाम मिला। कुछ गायकों की तो शुरुआत ही इनके संगीत के साथ हुई, जिनमें से कुछ सुपरस्टार भी बन गए। चरणजीत सिंह आहूजा और उनका परिवार पहले दिल्ली में रहता था, लेकिन कोरोना महामारी से पहले वह मोहाली शिफ्ट हो गए।

इसके बाद उन्होंने मोहाली में अपना स्टूडियो बनाया। उनका घर टीडीआई सिटी में है। वह अकसर स्टूडियो आते थे, लेकिन तबीयत बिगड़ने के बाद उन्होंने ऑफिस आना बंद कर दिया। ज्यादातर समय वह अपने घर पर ही बिताने लगे। कोरोना काल में जब लोग घरों से नहीं निकलते थे, उस समय वह खुद अपने स्टूडियो में आते थे। साथ ही वह लोगों को समाज सेवा के लिए प्रेरित करते थे। उनके बेटे सचिन आहूजा भी सेवा करने के लिए जाते थे।

 

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...