Punjab News: नवरात्र पर मंदिर के बाहर बेअदबी, हिंदू नेताओं में भारी रोष, दी चेतावनी, देखें वीडियो

अमृतसरः नवरात्रि के पहले दिन मशहूर दुर्गियाना मंदिर के बाहर धर्म ग्रंथों की बेअदबी का गंभीर मामला सामने आया है। मंदिर के बाहर धार्मिक ग्रंथ श्रीमद्भागवत गीता के पन्ने अखडिंत हुए पाए गए। जिसको लेकर हिंदू संगठनों में आक्रोश फैल गया। इस मामले को लेकर श्री-प्रसिद्ध हनुमान मंदिर दुर्गियाना कमेटी के उपाध्यक्ष सोमदेव शर्मा ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उनका कहना है कि घटना की सूचना देने के बावजूद अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई।

सोमदेव शर्मा ने बताया कि जब वे अपनी दिनचर्या अनुसार मंदिर में पाठ करके माता भगवती के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे तो उन्हें मंदिर के बाहर ग्रंथ के कुछ पन्ने अखंडित दिखाई दिए। जब इस बारे में पुजारी से बात की गई तो पता चला कि ये पन्ने फूलों के साथ लपेटकर बाहर से भेजे गए थे। शर्मा के अनुसार, उन्होंने एक व्यक्ति के पैर के नीचे गीता का पन्ना पाया, जिसे उन्होंने वहां से उठाया। उनका दावा है कि जो अंग मिले वे श्रीमद्भागवत गीता के चौथे अध्याय के थे। जिनमें श्रीकृष्ण वाच और श्री अर्जुन वाच शब्द स्पष्ट लिखे हुए थे।

उन्होंने यह मामला तुरन्त पुलिस चौकी इंचार्ज के ध्यान में लाकर शिकायत दी गई। सोमदेव शर्मा का कहना है कि इस मामले को लेकर कल से आज तक उनकी कई बार पुलिस से बात हुई, लेकिन कार्रवाई करने के बजाय मामले को दुर्गियाना कमेटी के अध्यक्ष की मंजूरी से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी न सिर्फ धार्मिक भावनाओं को आहत करती है, बल्कि समाजिक शांति-व्यवस्था को भी भंग करने वाली घटना है। हिंदू नेता ने चेतावनी दी है कि यदि तुरंत कार्रवाई नहीं हुई तो वे यह मामला जनता के सामने लाएंगे।

उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमारे जीवन का सत्य है। इसकी बेअदबी कभी भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। सोमदेव शर्मा ने कहाकि वह कोई राजनीतिक शोरगुल नहीं मचाना चाहते। वह केवल धर्म के अनुसार न्याय की मांग कर रहे है। दूसरी ओर, दुर्गा चौकी के पुलिस अधिकारी ने कहा कि मामला वरिष्ठ अफसरों के ध्यान में है और सोमदेव शर्मा द्वारा दी गई शिकायत की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार, जांच के बाद ही अगले कदम उठाए जाएंगे। इस घटना से मंदिर परिसर में आने वाले भक्तों में चर्चा और चिंता का माहौल है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...