HaryanaHaryana News: दिनदिहाड़े लूट, शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोग तो बाइक छोड़कर...

Haryana News: दिनदिहाड़े लूट, शोर सुनकर इकट्ठा हुए लोग तो बाइक छोड़कर भागे लुटेरे, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

यमुनानगरः थाना सदर जगाधरी क्षेत्र के गांव खारवन में लूटपाट का मामला सामने आया है। प्लाइवुड फैक्ट्री में काम करने जा रहे युवक को 2 बदमाशों ने दिनदिहाड़े चाकू की नोक पर लूटने का प्रयास किया। आरोपियों ने पहले पीड़ित के गले से सोने का लॉकेट स्नेच किया और बाद में मोबाइल छीनने की कोशिश की। विरोध करने पर बदमाशों ने युवक की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके के पहुंचे तो आरोपी अपनी बाइक वहीं छोड़कर खेतों की ओर भाग निकले।

मूल रूप से बिहार के रहने वाले पीड़ित युवक विक्की ने बताया कि वह गांव बलाचोर के पास एक प्लाइवुड फैक्ट्री में कार्यरत है। वह खारवन के पास किराए के मकान में रह रहा था, जैसे ही वह फैक्ट्री जाने के लिए निकला तो रास्ते में 2 युवक बाइक पर आए और यमुनानगर का रास्ता पूछने लगे। रास्त पूछने के बहाने वे थोड़ी दूरी पर जाकर वापस लौटे और अचानक उन पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने पहले उसके गले का सोने का लॉकेट झपट लिया और मोबाइल छीनने लगे। विक्की ने मोबाइल को कसकर पकड़ लिया तो उनमें से एक ने चाकू निकाल उसकी गर्दन पर वार कर दिया। घायल युवक की चीख सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद घबराए बदमाश बाइक स्टार्ट न कर पाए और उसे छोड़कर पास के खेतों से भाग निकले। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल भेजा, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।

मामले की जानकारी देते हुए एएसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही जगाधरी सिटी थाना पुलिस और सीआईए की टीमें मौके पर पहुंची। आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया, हालांकि बदमाश अब तक पकड़े नहीं जा सके हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस की टीमें लगातार उनकी तलाश में जुटी हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...