NationalRailway कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, Diwali पर मिलेगा खास...

Railway कर्मचारियों को केंद्र सरकार का बड़ा तोहफा, Diwali पर मिलेगा खास Bonus

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
नई दिल्ली: केंद्रीय कैबिनेट की आज बैठक हुई। इस बैठक में कई बड़े ऐलान किए गए हैं। रेलवे कर्मचारियों के लिए मांग किए गए प्रोडक्टिविटी बोनस को मंजूरी दे दी गई है। इसके अलावा शिपब्लिडिंग के लिए नया रिफॉर्म लाया गया है। यह रिफॉर्म करीबन 70 हजार करोड़ रुपये का है। इसकी जानकारी केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कैबिनेट बैठक में दी।

कर्मचारियों को मिलेगा दीवाली गिफ्ट

दीवाली से पहले ही रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया गया है। कैबिनेट की ओर से प्रोडक्टिविटी बेस्ड बोन्स को मंजूरी दे दी गई है। अश्विनी वैष्णव ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि – 10.90 लाख कर्मचारियों के लिए यह बोनस दिया जा रहा है। कैबिनेट ने रेलवे कर्मचारियों को 78 दिनों के प्रोडक्टिविटी से जुड़े बोनस के तौर पर 1865.68 करोड़ रुपये के भुगतान को मंजूरी दी है। भारतीय रेलवे कर्मचारी महासंघ की ओर से यह कहा गया था कि बोनस में बढ़ोतरी और मंजूरी जल्द होनी चाहिए। अभी कर्मचारियों को 7,000 रुपये प्रति महीने के आधार पर उत्पादकता से जुड़े बोनस दिया जा रहा है परंतु इसे 18000 रुपये प्रति महीने के आधार पर बोनस दिया जाएगा।

रिफॉर्म पैकेज को मिली मंजूरी

अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट की ओर से भारत के जहाज निर्माण और समुद्री क्षेत्र को पुनजीर्वित करने के लिए 69,725 करोड़ रुपये के रिफॉर्म पैकेज को भी मंजूरी दी गई है। इसमें जहाज निर्माण, समुद्री फंडिंग और घरेलू क्षमता को बढ़ावा देने पर केंद्रित एक व्यापक 4-स्तंभ नजरिया भी शामिल है।

डबल लाइन को भी मिली मंजूरी

इस कैबिनेट बैठक में बख्तियारपुर-राजगीर-तिलैया के बीच में एक सिंगल रेलवे लाइन है। इस रेलवे लाइन को भी डबल करने की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा बिहार के करीबन 104 किलोमीटर पर रेलवे लाइन डबल करने के काम को भी मंजूरी मिली है। इसकी लागत 2192 करोड़ रुपये है। बिहार राज्य के चार जिलों को कवर करने वाली यह परियोजना भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क को लगभग 104 किलोमीटर तक बढ़ा देगी। इस परियोजना से खंड राजगीर (शांति स्तूप), नालंदा, पावापुरी आदि जैसे प्रमुख स्थानों को भी रेल संपर्क मिलेगा। इससे देश भर से तीर्थयात्री और पर्यटक भी आकर्षित होंगे। इन मल्टी ट्रैकिंग परियोजनाओं ने करीबन 1434 गांव और करीबन 13.46 लाख आबादी और दो जिले गया और नवादा तक भी कनेक्टिविटी बढ़ जाएगी।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...