जय राम ठाकुर पहुंचे सासन, गांव मासूम गोलू से मिलकर हुए भावुक

ऊना/सुशील पंडित: हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के सासन गांव पहुंचकर जयराम ठाकुर ने युवक के हमले में जान गंवाने वाली महिला के परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। जयराम ठाकुर घायल महिला के पुत्र गोलू  मिलकर भावुक हो गए। उन्होंने कहा कि यह बहुत दुखद क्षण हैं। गोलू मासूम है और दिव्यांग भी। मां ही उसके जीवन का एकमात्र सहारा थी। लेकिन उनकी भी हत्या हो गई।

यह क्षण बेहद भावुक और निःशब्द करने वाला है। हमारे विधायक आशीष शर्मा ने आर्थिक सहायता भी की है और यह आश्वासन दिया है कि हर महीने ₹3000 की मदद व गोलू के पालन पोषण के लिए करते रहेंगे। परिवार जनों द्वारा आरोपी को लेकर कई बातें कही गई हैं। जिसका सरकार को विधि सम्मत संज्ञान लेना चाहिए। मामले की जांच में किसी भी प्रकार की कोताही न होने पाए यह सरकार को सुनिश्चित करना चाहिए। सरकार की जांच और कार्रवाई से परिजन भी संतुष्ट हो, शासन प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर आशीष शर्मा, सुजानपुर के पूर्व विधायक राजिंदर राणा, विजय अग्निहोत्री और वंदना योगी उनके साथ रहे।

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img