Punjab News: मोटरसाइकिल-कार में भीषण टक्कर, तीन की मौत, देखें वीडियो

फिरोजपुर: हल्का गुरु हरसहाय के नजदीक गांव टिल्लू अरायं के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। मोटरसाइकिल और कार की आमने-सामने हुई जबरदस्त टक्कर में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार, कार जलालाबाद की ओर से आ रही थी, जबकि मोटरसाइकिल सवार फिरोजपुर की दिशा में जा रहे थे। दोनों वाहनों की तेज रफ्तार के कारण टक्कर इतनी भीषण थी, जिससे मोटरसाइकिल सवार तीनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कार चालक को घायल अवस्था में बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है। सड़क सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि तीनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है और कार चालक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि हादसे के कारणों की विस्तृत जांच जारी है। मृतकों के परिजनों के बयान लेने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है और सड़क सुरक्षा को लेकर फिर सवाल खड़े हो गए हैं।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...