Tuesday, 2 Jun 2026
  • My Feed
  • My Interests
  • My Saves
  • History
  • Blog
Subscribe
Laptop World daily samvad logo
  • Home
  • Opinion

    Punjab News: सीएम मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब के राज्यपाल ने 16वीं पंजाब विधानसभा का 12वां सत्र उठाया

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब की GST वसूली में 14.59% की बढ़ोतरी, मई में 2400 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व

    By Mahabir

    Punjab News: एस.सी. कमीशन ने रवनीत सिंह बिट्टू को 4 जून को किया तलब

    By Mahabir

    Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थी का जेईई एडवांस्ड- 2026 में शानदार प्रदर्शन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में जनगणना ड्यूटी से गैर हाजिर शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई

    By Mahabir
  • Politics

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By Mahabir

    Punjab News: पंजाब में दिनदहाड़े सरकारी टीचर की हत्या, तेजधार हथियारों से काटा गला, फैली दहशत

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर कोर्ट कॉप्लैक्स को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

    By Mahabir

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By Mahabir

    Navjot Kaur Sidhu: विधानसभा चुनावों को लेकर नवजोत कौर सिद्धू ने किया बड़ा ऐलान

    By Mahabir

    Gold-Silver Price: महीने के पहले दिन सोना-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट, जाने आज के लेटेस्ट रेट्स

    By Mahabir
  • Health

    Punjab Weather Update: देशभर में बदला मौसम का मिजाज, कई राज्यों में भारी बारिश-तूफान का अलर्ट

    By Mahabir

    Punjab News: अकाली नेता बिक्रम मजीठिया के घर पहुंची पुलिस, थाने में हंगामे के बाद एक्शन, 12 टीमें छापेमारी में जुटीं

    By Mahabir

    Punjab News: फैक्ट्री में गैस लीक से मचा हड़कंप, बाप-बेटे की मौत और कई गंभीर घायल

    By Mahabir

    गोवा में भूमि विवाद पर गरमाई राजनीति, केजरीवाल ने ग्रामीणों के आंदोलन को दिया समर्थन

    By Mahabir

    Jalandhar News: जालंधर में परीक्षा केंद्र के बाहर हंगामा, एंट्री न मिलने पर अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन

    By Mahabir

    Punjab News: 12वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, मौत से पहले सुनाई आपबीती; VIDEO में स्कूल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप

    By Mahabir
  • Pages
    • Blog Index
    • Contact US
    • Search Page
    • 404 Page
Reading: BJP President: भाजपा प्रधान समेत मशहूर सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज, शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता बोली- अश्लील वीडियो भी बनाई
Share
  • 🔥
  • पंजाब
  • ब्रेकिंग न्यूज़
  • देश
  • एजुकेशन
  • हरियाणा
  • राजनीति
  • हिमाचल प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • जम्मू-कश्मीर
  • उत्तर प्रदेश
Font ResizerAa
Laptop WorldLaptop World
  • My Saves
  • My Interests
  • My Feed
  • History
Search
  • Pages
    • Home
    • Blog Index
    • Contact Us
    • Search Page
    • 404 Page
  • Personalized
    • My Feed
    • My Saves
    • My Interests
    • History
  • Categories
Have an existing account? Sign In
Follow US
हरियाणा

BJP President: भाजपा प्रधान समेत मशहूर सिंगर के खिलाफ FIR दर्ज, शराब पिलाकर महिला से गैंगरेप, पीड़िता बोली- अश्लील वीडियो भी बनाई

Mahabir
Last updated: January 14, 2025 12:00 am
Mahabir
Share
SHARE

डेली संवाद, चंडीगढ़/शिमला। BJP President: BJP President Mohan Lal Badoli And Singer Rocky Mittal Rape Case Update – भाजपा (BJP) के बड़े नेता और एक मशहूर सिंगर के खिलाफ गैंगरेप करने को लेकर पुलिस ने एफआईआर (FIR) दर्ज की है। महिला के साथ गैंगरेप हिमाचल (Himachal Pradesh) के कसौली (Kasauli) में हुआ है। कसौली पुलिस (Kasauli Police) थाने में महिला की शिकायत पर भाजपा नेता और सिंगर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

Contents
  • अश्लील फोटो, वीडियो भी बनाई
  • बड़ौली और मित्तल से पूछताछ
  • पढ़ें कसौली में दर्ज FIR की कॉपी
  • पीड़ित महिला सहेली के साथ घूमने गई थी
  • नौकरी का लालच दिया, जबरन शराब पिलाई
  • कहा – केस में फंसा दूंगा
  • महिला ने मेडिकल जांच कराने से मना किया
  • राजनीतिक स्टंट – बडौली

यह भी पढ़ें: कनाडा में शुरू हुआ इमीग्रेशन प्रोग्राम, PR के लिए इन्विटेशन मांगे गए

जानकारी के मुताबिक हरियाणा भाजपा (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली (Mohan Lal Badoli) और सिंगर रॉकी मित्तल (Rocky Mittal) के खिलाफ गैंगरेप की FIR दर्ज हुई है। ये केस हिमाचल के कसौली पुलिस थाने में 13 दिसंबर 2024 को दर्ज हुआ था, जिसकी जानकारी अब सार्वजनिक हुई है।

अश्लील फोटो, वीडियो भी बनाई

पुलिस के मुताबिक दिल्ली की रहने वाली महिला ने भाजपा अध्यक्ष और सिंगर पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला के मुताबिक उसके साथ कसौली के सरकारी होटल में जबरन शराब पिलाकर रेप किया गया। रॉकी मित्तल ने उसे अपनी एल्बम में एक्ट्रेस बनाने और बड़ौली ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।

पीड़ित महिला के मुताबिक गैंगरेप के बाद उसे डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया गया। महिला के मुताबिक, उसकी अश्लील फोटो खींचने के अलावा वीडियो भी बनाई गई। इसके बाद पंचकूला में उसे केस में फंसाने की कोशिश की गई।

Haryana BJP President Mohan Lal Badoli And Singer Rocky Mittal
Haryana BJP President Mohan Lal Badoli And Singer Rocky Mittal

बड़ौली और मित्तल से पूछताछ

हिमाचल पुलिस ने भाजपा अध्यक्ष बड़ौली और सिंगर रॉकी पर IPC की धारा 376D और 506 के तहत केस दर्ज किया है। सोलन जिले में परवाणू के DSP मेहर पंवर ने कहा कि बड़ौली और मित्तल से पूछताछ की जा चुकी है। उधर, हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती राव ने कहा- ‘मोहन लाल बड़ौली के बारे में मुझसे ना पूछें। अभी केस दर्ज हुआ है। अब पुलिस का काम है, क्या सही है और क्या गलत।’

पढ़ें कसौली में दर्ज FIR की कॉपी

FIR BJP President
FIR BJP President

पीड़ित महिला सहेली के साथ घूमने गई थी

पुलिस के मुताबिक एक महिला ने अपनी सहेली के साथ थाने में आकर शिकायत दी। जिसमें लिखा कि मैं अपनी सहेली के साथ रहती हूं। मैं सोनीपत में अमित के पास 2 साल से नौकरी करती थी। उसका ऑफिस नेताजी सुभाष पैलेस में था। 3 जुलाई 2023 को मैं अपनी सहेली और अमित के साथ घूमने के लिए आई थी।

महिला के मुताबिक वहां होटल HPTDC रोज कॉमन कसौली जिला सोलन में रुके। हम करीब 5 बजे होटल पहुंचे। उस शाम हम 7 बजे घूम रहे थे। हमें वहां 2 व्यक्ति मिले, जो वहीं रुके हुए थे। मेरी और सहेली की उनसे बातचीत शुरू हो गई। इनमें से एक ने अपना नाम मोहनलाल बड़ौली बताया। उसने कहा कि वह नेता है। दूसरा रॉकी मित्तल उर्फ जयभगवान था, जिसने खुद को सिंगर बताया। बात करते-करते वह हमें अपने कमरे में ले गए और बोले कि बैठकर बात करते हैं।

नौकरी का लालच दिया, जबरन शराब पिलाई

जयभगवान ने बोला कि वह मुझे अपनी एल्बम में अभिनेत्री का रोल देगा। मोहन बड़ौली ने कहा कि मुझे सरकारी नौकरी दिलवा देगा। मेरी बहुत ऊपर तक पहुंच है। फिर बातों-बातों में हमें शराब ऑफर की। जिसके लिए हमने मना किया। मना करने के बावजूद उन्होंने बातों-बातों में हमें जबरन शराब पिला दी।

शराब पिलाने के बाद मेरे साथ छेड़छाड़ की। मैंने इसका विरोध किया। जिसके बाद उन्होंने सहेली को डरा–धमकाकर एक तरफ बिठाया। फिर मुझे धमकी दी कि अगर मेरी बात नहीं मानी तो तुझे मरवा दूंगा। इसके बाद दोनों ने बारी–बारी से मेरे साथ रेप किया। मेरी अश्लील फोटो खींची और वीडियो बना ली। उन्होंने हमें धमकी दी कि तुम्हें गायब करवा दूंगा। कहीं तुम्हारा पता नहीं चलेगा, अगर तुमने यह बात कमरे के बाहर किसी को बताई या पुलिस को शिकायत की।

कहा – केस में फंसा दूंगा

डर और शर्म के मारे हम सहम गए और रोने लगे। हम न कुछ कर पाए और न ही कुछ कह पाए। इसके बाद हमें डरा-धमकाकर कमरे से बाहर निकाल दिया। हम किसी को इसके बारे में कुछ नहीं बता पाए। करीब 2 महीने बाद इन्होंने हमें फिर से डराकर पंचकूला बुलाया। वहां हमारे खिलाफ झूठा केस दर्ज करने की कोशिश की।

    हमें फंसाने की कोशिश की। इसके बाद हमें रॉकी मित्तल का पता 1022, सेक्टर 4 पंचकूला, हरियाणा और मोहन बड़ौली का पता 423, सोनीपत रोड सेक्टर 15, हरियाणा मिला। इनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और उनके फोन से मेरी फोटो और वीडियो डिलीट कराई जाए।

    महिला ने मेडिकल जांच कराने से मना किया

    महिला का दावा है कि उसका यौन शोषण कसौली में हुआ। केस की इन्वेस्टिगेशन कर रहे कसौली थाने के सब-इंस्पेक्टर धनवीर सिंह ने कहा कि जांच चल रही है। पीड़ित महिला विवाहित है और उसने मेडिकल करवाने से मना कर दिया है। उधर, यह मामला राजनीतिक तौर पर भी गर्माने लगा है क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार है।

    राजनीतिक स्टंट – बडौली

    उधर कुछ दिनों बाद बड़ौली को लगातार दूसरी बार हरियाणा भाजपा का प्रदेशाध्यक्ष बनाने के कयास भी लग रहे थे। बड़ौली ने मीडिया से बात नहीं की, लेकिन फोन पर बातचीत में उन्होंने खुद पर लगे आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। बड़ौली ने कहा कि यह पूरा मामला राजनीतिक स्टंट से ज्यादा कुछ नहीं है।

    Share This Article
    Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram
    Previous Article Punjab News: जालंधर से दिल्ली जाने वाले ट्रेन में लगी आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
    Next Article Punjab News: पंजाब में लापता मुलाजिम का शव भारत-पाक बार्डर से सटे गांव में संदिग्ध अवस्था में मिला
    Leave a Comment

    Leave a Reply Cancel reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Your Trusted Source for Accurate and Timely Updates!

    Our commitment to accuracy, impartiality, and delivering breaking news as it happens has earned us the trust of a vast audience. Stay ahead with real-time updates on the latest events, trends.
    FacebookLike
    XFollow
    InstagramFollow
    LinkedInFollow
    MediumFollow
    QuoraFollow
    - Advertisement -
    Ad image

    You Might Also Like

    हरियाणा

    Haryana News: सीएम नायब सिंह सैनी ने हरियाणा पुलिस को सौंपीं 312 नई ERV वाहन

    By Mahabir
    हरियाणा

    Haryana News: ‘मेक इन हरियाणा’ नीति लॉन्च, 1.10 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्तावों पर हुए समझौते

    By Mahabir
    हरियाणा

    Haryana News: मंत्री राव नरबीर सिंह की अध्यक्षता में हितधारक परामर्श बैठक का आयोजन

    By Mahabir
    हरियाणा

    Haryana News: सीएम ने हरियाणा स्टेट एनवायरमेंट प्लान 2025 का किया शुभारंभ

    By Mahabir
    Laptop World daily samvad logo
    Facebook Twitter Youtube Rss Medium

    डेली संवाद (Daily Samvad) एक विश्वसनीय हिंदी समाचार पोर्टल है, जो पंजाब, देश-विदेश, राजनीति, सरकारी योजनाओं, शिक्षा, रोजगार और जनहित से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हमारा उद्देश्य निष्पक्ष, सटीक और त्वरित समाचार प्रदान करना है।

    Top Categories
    • About Us
    • Advertising and Sponsored Content Policy
    • Blog
    • Buzzstream Home
    • Contact
    • Contact Us
    • Cookie Policy
    • Copyright Policy
    • Corrections Policy
    • Disclaimer
    • DMCA and Copyright Infringement Policy
    • Editorial Policy
    • Fact-Checking Policy
    • Grievance Redressal Policy
    • History
    • My Feed
    • My Interests
    • My Saves
    • Privacy Policy
    • Terms and Conditions
    Usefull Links
    • Contact Us
    • Advertise with US
    • Complaint
    • Privacy Policy
    • Cookie Policy
    • Submit a Tip

    © Daily Samvad. All Rights Reserved. Developed by iTree Network Solutions.