Police Complex में हड़कंप, Lady Constable के भाई पर चाकू से हमला, देखें वीडियो

चंडीगढ़ः धनास स्थित पुलिस कॉम्प्लेक्स में उस समय हड़कंप मच गया जब दो पुलिसकर्मियों के परिवारों के बीच कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया। जिसके बाद बात चाकूबाजी तक पहुंच गई। जानकारी के मुताबिक घटना पुलिस कॉम्प्लेक्स के टावर नंबर 22 के पास हुई।

लेडी कांस्टेबल के भाई पर कांस्टेबल अमित ने अचानक चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच किसी बात को लेकर पहले बहस हुई, जो धीरे-धीरे तीखी झड़प में बदल गई और फिर अचानक चाकू निकल आया। हमले के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों और परिजनों ने तुरंत घायल युवक को अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है और इलाज जारी है।

घटना पुलिस कॉम्प्लेक्स जैसे सुरक्षित और अनुशासित क्षेत्र में हुई है, जिससे विभाग में भी सवाल उठने लगे हैं। पुलिसकर्मियों के बीच ही चाकूबाजी की वारदात ने विभाग की कार्यप्रणाली व सुरक्षा व्यवस्था पर उंगली उठा दी है। फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार करने की बात की जा रही है।

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...