LudhianaPunjab News: चार Labor Code का सफाई कर्मियों ने किया विरोध, की...

Punjab News: चार Labor Code का सफाई कर्मियों ने किया विरोध, की ये मांग, देखें वीडियो

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

लुधियानाः नगर निगम जोन D में सफाई मजदूर यूनियन, डिस्पोजल वर्कर यूनियन ऑफ नगर निगम लुधियाना (संबंधित एटक) की तरफ से चार लेबर कोड वापस लेने के लिए एक मांग पत्र दिया गया। इस मौके पर सफाई मजदूर यूनियन के प्रेसिडेंट कामरेड विजय कुमार और डिस्पोजल वर्कर यूनियन लुधियाना के प्रेसिडेंट महिपाल, मैकेनिकल वर्कर यूनियन के प्रेसिडेंट कामरेड गुरजीत जगपाल और प्रेस सेक्रेटरी जगदीश सिंह और राजेश कुमार ने कहा कि उनका विरोध नगर निगम में ओवर-एज कर्मचारियों को रेगुलर करने और चार लेबर कोड वापस लेने के लिए है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 29 कानून खत्म किए है और 44 में से 15 कानून खत्म करके चार लेबर कोड लगाए हैं जोकि मजदूरों के लिए सही नहीं हैं। उन्होंने इन कानूनों के विरोध में प्रदर्शन किया। इन कानूनों में मजदूरों और कामगारों के लिए कुछ नहीं हैं। इसमें फिक्स टर्म आई है जिसमें मजदूरों को बस एक बार पैसे दिए जाएंगे और बाद में उन्हें हटा दिया जाएगा जोकि सहीं नहीं है। इससे कई लोग बाद में बेरोजगार हो जाएंगे।

इसी के साथ कच्चे मुलाजिमों को रेगुलर करना था। इसको लेकर पोस्टें भी आ गई, लेकिन इसमें कई मुलाजिमों को ओवरएज के चक्कर में बाहर निकाल दिया जोकि गलत है। उन्होंने मांग की कि सरकार को उन कर्मियों को भी रेगुलर करना चाहिए, क्योंकि जो कर्मी ओवरएज हुए हैं वह यहीं हुए हैं। इसलिए उन्हें भी सुविधाएं मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हमारी मांगे पूरी न की गई तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।

All news on Encounter India are computer generated and provided by third party sources, so read and verify carefully. Encounter India will not be responsible for any issues.

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...