Home National Baramulla में भारी Landslide से Highway हुआ बंद, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

Baramulla में भारी Landslide से Highway हुआ बंद, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

0
Baramulla में भारी Landslide से Highway हुआ बंद, लोगों में मची भगदड़, देखें वीडियो

बारामूलाः जम्मू-कश्मीर के बारामूला में आज सड़क चौड़ीकरण काम के दौरान भीषण लैंडस्लाइड होने की घटना सामने आई है। इस लैंडस्लाइड के दौरान लोगों में भगदड़ मच गई। लोग जान बचाकर भागते हुए दिखाई दिए। वहीं लैंडस्लाइड से श्रीनगर-बारामूला हाईवे अवरूद्ध हो गया। घटना के दौरान मौके पर मौजूद वाहन बाल-बाल बच गए। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पहाड़ से चट्टानें लुढ़कती हुई दिखाई दे रही है और यातायात बाधित दिखाई दे रहा है।

गनीमत यह रही कि घटना में किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह घटना एनएच-1 के बारामुला हिस्से पर हुई। सड़क पर भारी मात्रा में चट्टानें और मिट्टी के ढेर पहाड़ से नीचे गिरे। वीडियो में देखा जा सकता है कि भारी चट्टानें और मिट्टी के ढेर पहाड़ से नीचे गिरते हुए दिखाई दिए, जबकि वाहन चालक जान बचाने के लिए भाग रहे थे। कश्मीर घाटी इस समय कड़ाके की ठंड की चपेट में है।

कई इलाकों में घना कोहरा छाया हुआ है, वहीं ऊपरी इलाकों में भारी बर्फबारी जारी है। यह क्षेत्र ‘चिल्ला-ए-कलां’ के बीच में है। यह 40 दिनों की अवधि होती है, जिसमें कड़ाके की सर्दी पड़ती है और रात का तापमान अक्सर शून्य से काफी नीचे चला जाता है। साफ आसमान के कारण गुरुवार रात को न्यूनतम तापमान और गिर गया। हालांकि, मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में मौसम के शुष्क रहने की भविष्यवाणी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here