Home Punjab>Jalandhar Jalandhar News: 15 किलो चरस सहित छात्र गिरफ्तार

Jalandhar News: 15 किलो चरस सहित छात्र गिरफ्तार

0
Jalandhar News: 15 किलो चरस सहित छात्र गिरफ्तार

जालंधर, ENS: नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने छात्र को गिरफ्तार किया है। थाना नई बारादरी की पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15,200 किलो चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय मोहम्मद तनवीर निवासी गांव बरियाही बस्ती, सहरसा, बिहार के रूप में हुई है। आरोपी को पुलिस ने कोर्ट में पेश करके 2 दिन के रिमांड हासिल किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा-20 के तहत केस दर्ज किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार रेलवे कॉलोनी के पास एसएचओ रविंदर कुमार टीम के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान बशीरपुरा की ओर से आया एक युवक पुलिस को देखकर सफेद रंग की बोरी फेंक कर भागने लगा तो टीम ने उसे पकड़ लिया। बोरी खोलकर देखी तो उसमें से 15 किलो 200 ग्राम चरस बरामद की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी माना कि वह समाजशास्त्र में एमए कर रहा है।

पहले पंजाब से शराब तस्करी करके बिहार में सप्लाई देता था। उसके तार नेपाल से चल रहे चरस तस्करी के नेटवर्क से जुड़ गए थे। वह नेपाल से सूटकेस में 15 किलो चरस लाया तो ग्राहक को सैंपल दिखाने के लिए 200 ग्राम चरस और दी गई थी। नेपाल से यूपी आया तो वहां से चरस बोरी में रख ली। जालंधर पहुंचने पर लोकेशन मिलनी थी, जहां ग्राहक को सैंपल दिखाना था। आरोपी का दावा है कि पहली बार चरस लेकर आया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here