Jalandhar News: धार्मिक पोस्टर फाड़ने के मामले में एक गिरफ्तार

जालंधर, ENS: शहर में गुरु गोबिंद सिंह साहिब के प्रकाश पर्व पर होने वाले नगर कीर्तन को लेकर अलग अलग इलाकों में फ्लैक्स बोर्ड लगाए गए थे, लेकिन दमोरिया पुल के पास लगाए फ्लैक्स बोर्ड को बुधवार देर रात फाड़ रहे युवक को सिखों ने पकड़ लिया था। फ्लैक्स बोर्ड फाड़ते पकड़ने के युवक के साथ लोगों ने मारपीट करके उसे थाना नंबर 3 की पुलिस के हवाले कर दिया था।

वहीं इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने अपने मालिक के कहने पर उक्त पोस्टर फाड़कर समाज की भावनाओं को आहत किया था। इस मामले में गुरुद्वारा दीवान स्थान के जनरल सेक्रेटरी गुरमीत सिंह द्वारा इस मामले के संबंध में थाना नंबर 3 में शिकायत दर्ज करवाई गई थी। गुरमीत सिंह के बयानों पर पुलिस ने समाज की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोप में मामला दर्ज किया था।

जांच के बाद पुलिस ने इस मामले में शाम आर्ट्स के मालिक और कर्मचारी प्रदीप कुमार के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने बताया कि उसने ये पोस्टर शाम आर्ट्स के मालिक के कहने पर कटर से फाड़े थे। फिलहाल पुलिस शाम आर्ट्स के मालिक की तलाश कर रही है और प्रदीप कुमार से पूछताछ की जा रही है।

 

Advertisement

Related Articles

Hot this week

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला:...

हिमबस प्लस कार्ड से लाभान्वित होंगे सभी श्रेणियों के यात्रीः मुकेश अग्निहोत्री

शिमलाः उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार...

1000 ई-बसें व 100 हाईड्रोजन बसें खरीदेंगे: मुख्यमंत्री

सीएम ने 297 ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना शिमलाः मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज सोलन जिले...

शुतराना हलके के 56 गांवों की 68,500 एकड़ भूमि को सिंचाई के लिए मिला नहरी पानी: बरिंदर कुमार गोयल

80.35 करोड़ रुपये की लागत से 137.13 किलोमीटर नहरों, रजबाहों और सब-माइनरों का नवीनीकरण तथा 53.9 किलोमीटर पाइपलाइनें बिछाई...

राज्यपाल ने हिमाचल प्रदेश स्थानीय निकायों की आम चुनाव -2026 की रिपोर्ट प्राप्त की

स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव करवाने के लिए राज्य निर्वाचन आयोग की सराहना की शिमलाः राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने आज...

स्वास्थ्य मंत्री ने फूड सेफ्टी सैमिनार में स्वस्थ भोजन पर दिया जोर

शुद्ध भोजन स्वस्थ समाज की नींव: डॉ. बलबीर सिंह चंडीगढ़/पटियाला: पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह...