Home Punjab>Ludhiana Punjab News: इस इलाके में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस और निहंग हुए आमने-सामने, देखें Live

Punjab News: इस इलाके में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस और निहंग हुए आमने-सामने, देखें Live

0
Punjab News: इस इलाके में हुआ माहौल तनावपूर्ण, पुलिस और निहंग हुए आमने-सामने, देखें Live

लुधियानाः शिवपुरी चौक के पास बुड्डा दरिया में प्रशासन की ओर से सड़क को खोला जा रहा है और नई पुली बनाई जा रही है। ऐसे में अवैध रूप से बनी इमारतों को लेकर नोटिस जारी किए गए थे और 40 दिन का समय दिया गया है। हालांकि 4 दिन पहले भी पुलिस ने मकान मालिकों को चेतावनी दी थी।

वहीं निहंग सिंहों का कहना हैकि वह 1992 से यहां पर बैठे हुए है। ऐसे में प्रशासन उन्हें कहीं ओर जगह मुहैय्या करवा कर दें। जिसके संबंध में आज जब पुलिस कार्रवाई करने पहुंची तो निहंग सिंह निशान साहिब लेकर रास्ते में बैठ गए।

जहां निहंग सिंहो और पुलिस में तकरार देखने को मिली है। इस दौरान मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। पुलिस और निहंग सिंह आमने-सामने हो गए। वहीं मामला गरमता हुए देख मौके पर पहुंचे नगर निगम के एमटीपी ने निहंगों को सोमवार तक का समय दे दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here