ब्वॉयफ्रैंड संग की नुपूर ने सगाई
3 जनवरी यानी आज नुपूर ने स्टेबिन बेन के साथ रोमांटिक प्रपोजल की कई तस्वीरें शेयर की हैं। यह प्रपोजल स्टेबिन ने उन्हें अपनी छुट्टियों के दौरान एक यॉट पर दिया था। पहली तस्वीर में स्टेबिन बेन घुटनों पर बैठकर नुपूर को प्रपोज करते दिख रहे हैं। वहीं कुछ लोगों ने पीछे क्या तुम मुझसे शादी करोगी लिखे हुए प्लेकॉर्ड पकड़े हुए हैं। दूसरी तस्वीर में नुपूर ने अपनी बड़ी सी डायमंड रिंग फ्लॉन्ट की है। वहीं एक और तस्वीर में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं वहीं एक तस्वीर में कृति सेनन भी दोनों को गले लगाती दिख रही है हालांकि उनका चेहरा साफ नजर नहीं आ रहा।हां कहने का मिला मौका
नुपूर सेनन ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा कि – ‘संभावनाओं से भरी हुई इस दुनिया में मुझे अब तक का सबसे आसान हां कहने का मौका मिला है’। पोस्ट जैसे ही वायरल हुई तो नूपुर और स्टेबिन को फैंस और दोस्तों की बधाईयां मिलना शुरु हो गई। प्रियंका चाहर चौधरी, अभिषेक बजाज, करण टैकर समेत कई लोगों ने उन्हें नई जिदंगी के लिए प्यार और शुभकामनाएं दी हैं।View this post on Instagram